{"_id":"57c7533f4f1c1b657c2cb2d9","slug":"muslim-delegation-will-visit-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के दौरे पर जाएगा मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर के दौरे पर जाएगा मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Sep 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में शांति लाने की कोशिश के तहत जल्द ही देश के प्रबुद्ध मुसलिमों का एक प्रतिनिधिमंडल घाटी के दौरे पर जाएगा। पिछले दिनों दो मौकों पर मुसलिम नेता गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे और उन्हीं मुलाकातों में उन्होंने शांति स्थापित करने में सहयोग के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करने की इच्छा जताई थी।
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने उनसे कहा है कि अगर उनकी यात्रा से शांति स्थापित करने में सहायता मिलती है तो वे राज्य के किसी भी कोने में जाने को लेकर आजाद हैं। हालांकि सूत्रों ने स्पष्ट किया कि मुसलिम नेताओं को वहां के किसी भी पक्ष से किसी तरह की वार्ता के लिए अधिकृत नहीं किया जाएगा। यह एक तरह का सौहार्द दौरा होगा, क्योंकि देश हित में सोचने वाले सभी लोग कश्मीर के हालात को लेकर चिंतित हैं।
चार-पांच सितंबर को प्रस्तावित सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दो दिवसीय दौरे के बाद मुसलिम प्रतिनिधिमंडल कश्मीर जाएगा। इसमें पूर्व राज्यसभा सांसद शाहिद सिद्दीकी, जम्मू-कश्मीर पर पूर्व वार्ताकार एमएम अंसारी, रक्षा विश्लेषक कमर आगा, वरिष्ठ पत्रकार जफारुल इस्लाम खान आदि शामिल होंगे।