{"_id":"591688f44f1c1b352e850bcd","slug":"muslim-delegation-meets-to-pm-modi-and-said-a-gulf-created-between-govt-and-muslim-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी से मिले मुस्लिम नेता, गौ हत्या और लव जिहाद का किया विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी से मिले मुस्लिम नेता, गौ हत्या और लव जिहाद का किया विरोध
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 13 May 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में गौ हत्या और लव जिहाद के नाम पर बनाए जा रहे माहौल के खिलाफ मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल पीएम मोदी से मिलने पहुंचा। जमियत उलमा-ए-हिन्द के नेतृत्व में 9 मई को हुई इस मुलाकात में मुस्लिमों से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए गए। इस प्रतिनिधिमंडल ने मुस्लिम समुदाय और सरकार के बीच आ रही खाई पर चिंता जताई।
विज्ञापन
मुंबई के रहने वाले जाहिर काजी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि लोगों ने अलग-अलग ढंग से अपनी बात रखी, लेकिन मुद्दा यही था कि समुदाय को लगातार टारगेट बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं गौ हत्या और लव जिहाद के नाम पर डर का माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल को पीएम मोदी ने आश्वासन दिया और कहा कि वे भी समुदाय की बात को गंभीरता से ले रहे हैं और उनके विकास के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये मेरी जिम्मेदारी है कि देश में कोई भी डर का न जीए। पीएम मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया को बनाने में मुस्लिम समुदाय की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने भी पीएम मोदी को देश की सुरक्षा के लिए वादा किया और कहा कि मुस्लिम समुदाय भारत के खिलाफ किसी साजिश को सफल होने की अनुमति नहीं देगा। इस बीच तीन तलाक और कश्मीर में उठे हालातों पर भी जिक्र हुआ। पीएम मोदी के लिए कहा गया कि वे ही कश्मीर में शांति बहाल कर सकते हैं। पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि वे तीन तलाक पर राजनीति न होने दें और इसको लेकर सही कदम उठाए।