फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Murmu confers Pravasi Bharatiya Samman awards to Trinidad and Tobago President and others news in hindi

Pravasi Bhartiya Samman: त्रिनिदाद-टोबैगो की राष्ट्रपति समेत 26 पुरस्कृत, राष्ट्रपति मुर्मू ने की सराहना

Fri, 10 Jan 2025 07:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 10 Jan 2025 07:15 PM IST
सार

भारत के उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता तथा विदेश मंत्री की उपाध्यक्षता वाली एक समिति ने पुरस्कार विजेताओं का चयन किया।

विज्ञापन
Murmu confers Pravasi Bharatiya Samman awards to Trinidad and Tobago President and others news in hindi
क्रिस्टीन कंगालू - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित  18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के आखिरी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और 26 अन्य को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए काम करने के लिए उनकी सराहना भी की। राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सफलता केवल भारत के लिए गर्व की बात नहीं है, बल्कि वे अपने महान काम से दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "महिलाओं और भारतीय प्रवासियों पर विशेष ध्यान देने के साथ अपने देश का नेतृत्व करने में कंगालू के उत्कृष्ट योगदान ने विश्व मंच पर एक उच्च मानक स्थापित किया है।" बता दें कि प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
विज्ञापन


त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति को सार्वजनिक मामलों की श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया। उनके अलावा पुरस्कार पाने वालों में ऑस्ट्रेलिया से अजय राणे (सामुदायिक सेवा), ऑस्ट्रिया से मारियालेना जोन फर्नांडीस (शिक्षा), फिजी से स्वामी संयुक्तानंद (सामुदायिक सेवा), गुयाना से सरस्वती विद्या निकेतन (सामुदायिक सेवा), जापान से लेख राज जुनेजा (विज्ञान और प्रौद्योगिकी), किर्गिज गणराज्य से प्रेम कुमार (चिकित्सा विज्ञान) और लाओस से सौक्थवी चौधरी (व्यवसाय) का नाम शामिल हैं। भारत के उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता तथा विदेश मंत्री की उपाध्यक्षता वाली एक समिति ने पुरस्कार विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed