फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Murder of a leftist activist in kerala CPM accused bjp and rss

केरल में वामपंथी कार्यकर्ता की हत्या, माकपा ने भाजपा और आरएसएस पर लगाया आरोप

Tue, 07 Aug 2018 04:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Aug 2018 04:26 AM IST
विज्ञापन
Murder of a leftist activist in kerala CPM accused bjp and rss
डेमो - फोटो : डेमो

केरल के कासरगोड में माकपा युवा शाखा के कार्यकर्ता सिद्दीकी (25) की चाकू घोंपकर हत्या करना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज्य में सत्तारूढ़ वामदल ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के लिए भाजपा और संघ जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार रात दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उप्पाला में भारतीय लोकतांत्रिक युवा संघ कार्यकर्ता सिद्दीकी पर हमला कर फरार हो गए। सिद्दीकी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही मामले की जांच पुलिस के विशेष दल को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन


माकपा के प्रदेश सचिव कोडियेरी बालकृष्णन ने आरोप लगाया कि हत्या में संघ और भाजपा का हाथ है। उन्होंने कहा कि केरल के लोग सांप्रदायिक ताकतों को पहचानें और अलग-थलग कर दें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह राजनीतिक हत्या नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने राजनीतिक हिंसा पर जताई चिंता

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल में राजनीतिक हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा है कि इसके लिए संविधान में कोई जगह नहीं है। खुली बहस, एक-दूसरे के विचारों का सम्मान ही केरल का इतिहास रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में अब भी राजनीतिक हिंसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी राजनीतिक दलों को इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। राजनीति में चर्चा, विरोध और असहमति की आजादी होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed