फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   murder in mumbai

मुंबई मर्डर: भारी कर्ज और बदनामी से बचने को किया पूरे परिवार का कत्ल

Sun, 06 Mar 2016 05:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 06 Mar 2016 05:36 AM IST
सार

  • 70 लाख रुपए के कर्ज में था डूबा
  • बहन का करता था शोषण
  • पूछताछ के आधार पर किया खुलासा

विज्ञापन
murder in mumbai
मर्डर

विस्तार

महानगर से सटे ठाणे के कासारवडवली इलाके में परिवार के 14 लोगों की हत्या कर खुद को फांसी लगाने वाला हसनैन वरेकर करीब 70 लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ था। इसी कर्ज व बदनामी से बचने के लिए उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। ठाणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त मनोहर डुंबरे ने हसनैन की एकमात्र जिंदा बची बहन सुबिया से पूछताछ के आधार पर शनिवार को यह खुलासा किया।

विज्ञापन


मनोहर डुंबरे ने बताया कि हसनैन मानसिक रूप से बीमार सगी बहन का शारीरिक शोषण करता था। इस बारे में जब परिवार के अन्य सदस्यों को पता चला, तो वह डरने लगा कि कहीं समाज में उसकी बेइज्जती न हो जाए। इसलिए उसने सभी को खत्म कर देने की योजना बनाई। इसी के तहत बीते 28 फरवरी की रात उसने अपने ही माता-पिता, दो बहन, पत्नी, अपने बच्चे और भांजियों को छुरे से उनका गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


डुंबरे का कहना है कि इस हत्याकांड में एकमात्र बची सुबिया का बयान दर्ज किया गया है। सुबिया ने बताया कि जनवरी में वह अपने बच्चों के साथ भिवंडी से ठाणे आई थी। इसी समय उसने मानसिक रूप से बीमार बहन बैतूल के साथ भाई हसनैन की हरकत अपनी आंखों से देख ली थी। यह बात उसने अपनी मां को बताई। परदे के पीछे से सारी बातें हसनैन सुन रहा था। इसके पश्चात उसकी मां ने हसनैन को बुरा-भला कहते हुए बीमार बहन की भी पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त डुंबरे ने बताया कि हसनैन पर करीब 68 से 70 लाख रुपये का कर्ज हो चुका था और वह 2013 से बेरोजगार था। सुबिया ने आशंका जताई कि शायद हसनैन ने खाने में बेहोशी की दवा मिला दी थी, जिससे सभी लोग जल्दी सो गए थे और उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया

मां चिल्लाती रही, बेटा मैंने तुझे जन्म दिया, मुझे बख्स दे 
सुबिया ने घटना के दिन का ब्योरा पुलिस को दिया। उसने बताया कि करीब सवा दो बजे उसकी नींद खुली, तो देखा मां चिल्ला रही थी। वह अपने बेटे हसनैन से गुहार लगा रही थी कि ‘मैंने तुझे जन्म दिया है, कम-से-कम मुझे तो छोड़ दे, लेकिन उसने मां का गला रेत दिया।’


उसके बाद तुरंत ही बहन बैतूल को भी मार दिया। फिर मेरी तरफ झुका और मेरे बाल पकड़ कर कहा कि तुझे मां से ज्यादा प्यार है, इसलिए तुझे और तेरे बच्चे को भी नहीं छोडूंगा। इसके बाद उसने उसके गले की तरफ भी छुरा घुमाया और वार कर दिया, लेकिन उसने अपने बचाव में अपना हाथ आगे कर लिया और मौका देख कर बेडरूम में छुप गई और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। हसनैन ने दरवाजे को तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद आगे क्या हुआ उसे पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed