{"_id":"5b43f6aa4f1c1b9d468b59bf","slug":"munna-bajrangi-murder-seema-singh-says-dhananjay-singh-and-manoj-sinha-behind-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी मर्डर: पत्नी के मुंह खोलते ही सियासी भूचाल, केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद का लिया नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुन्ना बजरंगी मर्डर: पत्नी के मुंह खोलते ही सियासी भूचाल, केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद का लिया नाम
ब्यूरो, अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने हत्या को सियासी षड्यंत्र करार दिया है। सियासी गलियारों में गहरी पैठ रखने वाले कई लोगों के नाम लिए जाने से मामले को लेकर सियासत गर्मा सकती है।
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित अन्य भाजपा विधायकों की तरफ भी इशारा किया है। साथ ही एक नेता का संरक्षण होने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मोर्चरी पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीमा सिंह ने कहा कि राजनीतिक लोग मिले हुए हैं। शासन-प्रशासन के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या कराई है। पूर्व विधायक कृष्णानंद की हत्या में उन्हें जबरन फंसाया गया है।
विज्ञापन
वे राजनीति में अपनी जगह बनाना चाहते थे, लेकिन पूर्व सांसद धनंजय सिंह उन्हें आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते थे, इसलिए धनंजय सिंह उनसे राजनीतिक रंजिश रखने लगा। इस पूरे षड्यंत्र में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व विधायक कृष्णानंद की पत्नी और विधायक और बनारस के रहने वाले पीके सिंह भी शामिल हैं।
आरोप लगाया कि उनके पति मुन्ना बजरंगी के खिलाफ पहले बागपत में झूठा मुकदमा लिखाया गया। इसके बाद बागपत में जबरन पेश कराने की साजिश रची, जेल में शिफ्ट किया और हत्या करा दी।