फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mundra port heroin seizure: NIA files charge sheet against 9 accused

Mundra Port: NIA ने नौ आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, मुंद्रा पोर्ट पर जब्त की गई थी 3000 किलो हेरोइन

Mon, 29 Aug 2022 10:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Aug 2022 10:28 PM IST
सार

एजेंसी ने कहा, "विशेष एनआईए अदालत में उन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई जो पंजाब, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में आगे वितरण के लिए अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी में शामिल एक इंटरनेशनल नेटवर्क के सदस्य हैं।"

विज्ञापन
Mundra port heroin seizure: NIA files charge sheet against 9 accused
गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित मुंद्रा पोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल सितंबर में गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर करीब तीन हजार किलोग्राम की हेरोइन जब्त की थी। इस मामले में गिरफ्तार चार अफगानी नागरिकों सहित नौ लोगों के खिलाफ सोमवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई। 
विज्ञापन

 
तस्करी के इटरनेशनल नेटवर्क के सदस्य हैं आरोपी
एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, "अहमदाबाद की विशेष एनआईए अदालत में उन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई जो पंजाब, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में आगे वितरण के लिए अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी में शामिल एक इंटरनेशनल नेटवर्क के सदस्य हैं।" 
विज्ञापन


इन आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट
जिन नौ आरोपियों की पहचान हुई है उनमें अफगानिस्तान के नागरिक जन्नत गुल काकर, मुजाहिद शिनवारी, शमी उल्लाह और मोहम्मद लाल काकेर के रूप में हुई है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान पंजाब के सरबजीत सिंह उर्फ सेठी, बलविंदर सिंह और जसविंदर सिंह, उत्तर प्रदेश के इम्तियाज अहमद और इमरान अहमद के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीआरआई ने जब्त की 2988 किलोग्राम हेरोइन
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले साल 13 सितंबर को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर एक कंटेनर फ्रेट स्टेशन से अफगानिस्तान से तस्करी कर लायी गई 2,988 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी और मामला दर्ज किया था। अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने छह अक्टूबर को फिर से मामला दर्ज किया। 


प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस ) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे, मामले में आगे की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed