फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: woman tries to set herself on fire, police saved her

Mumbai: मंत्रायल के गेट पर आत्महत्या की कोशिश, खुद पर मिट्टी का तेल डालकर महिला ने लगाई आग

Fri, 04 Mar 2022 02:49 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 04 Mar 2022 02:49 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा के नए सत्र के पहले दिन एक 60 वर्षीय महिला ने मंत्रायल के गेट पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे बचा लिया।

विज्ञापन
Mumbai: woman tries to set herself on fire, police saved her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा के नए सत्र के पहले दिन गुरुवार को एक 60 वर्षीय महिला ने मंत्रायल के गेट पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने बीच में आकर महिला की जान बचाई। महिला का नाम साराबाई पाखरे बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 60 साल है। महिला के खिलाफ मुंबई में एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला ने जब खुद को आग लगाई तो पुलिस ने बीच में आकर उसे बचाया। महिला ने संबंधित पुलिस अधिकारी के ऊपर कार्रवाई करने और खुद पर दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। महिला का आरोप है कि मामले में पुलिस ने उसे फंसाने की कोशिश की है और गलत तरीके से मामला दर्ज किया है। महिला ने शाम 5:30 बजे के आसपास आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र 3 मार्च को शुरू हुआ है जो 25 मार्च तक चलेगा। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 का बजट 11 मार्च को पेश किया जाएगा। पहले दिन राज्यपाल को विरोध का सामना करना पड़ा था और वो अपना भाषण पूरा किए बिना ही सदन से वापस चले गए थे। राज्यपाल का शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed