{"_id":"66a01ef5f129fc65c00267f5","slug":"mumbai-woman-molest-on-pretext-of-marriage-case-registered-against-two-women-including-a-youth-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, एक युवक समेत दो महिलाओं पर मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, एक युवक समेत दो महिलाओं पर मामला दर्ज
Wed, 24 Jul 2024 02:51 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:51 AM IST
सार
महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने पुलिस में की शिकायत दर्ज। एक युवक और दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के रत्नागिरी से 36 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि युवक ने मुंबई की एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में युवक के साथ-साथ दो महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इन्होंने पीड़िता के साथ अभद्रता की और उसे धमकी भी दी थी।
25 वर्षीय पीड़िता ने चिपलून पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ शादी का वादा करके एक युवक ने दुष्कर्म किया है। दरअसल यह पूरा मामला 2022 से शुरू हुआ। पीड़िता ने बताया कि अपने पिता के एक दोस्त के जरिए उसकी आदित्य परब नाम के युवक से जानपहचान हुई। दरअसल उसके पिता अपनी बेटी के लिए दूल्हा ढूंढ रहे थे।
पीड़िता ने बताया कि दोनों के परिवार की शादी को लेकर बैठक भी हुई। आदित्य के परिवारवालों ने बताया कि वह ब्राजील में एक निजी कंपनी में काम करता है। पीड़िता ने आदित्य से शादी करने का फैसला कर लिया। अगस्त 2023 में वह घर लौट आया। आदित्य के लौट आने के बाद पीड़िता से उसकी शादी की बातचीत फिर से शुरू हो गई। पीड़िता ने आदित्य से शादी का वादा करने को कहा तो उसने यह कहकर टाल दिया कि उसे परिवार में काफी समस्याएं चल रही हैं। वह पहले उसे सुलझाना चाहता है। उसने पीड़िता को यकीन दिलाया कि वह उससे शादी करना चाहता है। 5 जुलाई को पीड़िता आरोपी आदित्य से मिलने उसके घर पहुंची। जहां आदित्य बार-बार उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास करता रहा। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। इसके बाद वह पीड़िता के साथ रत्नागिरी के गुहागर पहुंचा। यहां दोनों एक रिसॉर्ट में ठहरे। इस दौरान भी दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने।
विज्ञापन
लेकिन वहां से मुंबई लौटकर आने के बाद से ही आरोपी आदित्य के तेवर बदल गए। वह पीड़िता के साथ अजीब बर्ताव करने लगा। वह बार-बार उसका फोन काटता था। मैसेज के जवाब नहीं देता था। जब पीड़िता ने जोर देकर उस बर्ताव का कारण पूछा तो उसने बताया कि उस पर कर्ज है। वह इस कारण से परेशान है। वहीं शादी के वादे पर उसने फिर इससे भागना शुरू कर दिया। कुछ दिन टाला-मटोली करने बाद उसने कहा कि वह प्रशिक्षण और कर्ज उतारने के बाद ही शादी के बारे में सोचेगा।
आरोपी आदित्य के इस रवैये के बाद पीड़िता को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने पुलिस से संपर्क किया और उस व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इन महिलाओं ने कथित तौर पर पीड़िता को फोन पर गाली दी, धमकी दी और आरोपी से शादी न करने को कहा। उन्होंने बताया कि मामले को जीरो एफआईआर के साथ मध्य मुंबई के नेहरू नगर पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है।