{"_id":"5b42fd804f1c1bc2248b542e","slug":"mumbai-woman-crushed-under-bus-after-she-fell-off-a-bike-that-hit-a-pothole-in-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: गड्ढे से टकराकर बाइक से नीचे गिरी महिला को बस ने कुचला, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: गड्ढे से टकराकर बाइक से नीचे गिरी महिला को बस ने कुचला, घटना सीसीटीवी में कैद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्याण
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश की वजह से मुंबई के पास कल्याण में एक महिला गड्ढे से जा टकराई और बाइक से नीचे गिर गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे एक बार फिर से मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों की बुनियादी ढांचे की खराब स्थिति का खुलासा हुआ है। हर साल बारिश की वजह से मुबंई की सड़कों पर जल-जमाव होने के साथ ही उनकी स्थिति खराब हो जाती है।
विज्ञापन
मृतक महिला का नाम मनीषा भोईर था। वह ठाणे के कल्याण में स्थित एक स्कूल में काम करती थीं। वह अपने परिवार के एक सदस्य के साथ देर शाम को घर जा रही थीं तभी यह दुर्घटना हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि मिस भोईर बाइक के पीछे बैठी हुई हैं और उन्होंने बारिश से बचने के लिए हाथ में एक छाता पकड़ा हुआ है। जैसे ही उनका दुपहिया वाहन बारिश में डूबे हुए गड्ढे के ऊपर से कल्याण के शिवाजी चौक से गुजरा, वह और उनका साथी बाइक से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
नीचे गिरते ही मिस भोईर को तेजी आ रही बस के पहियो ने कुचल दिया। जैसे ही उनके रिश्तेदार और पास से गुजर रहे एक शख्स ने उन्हें उठाने की कोशिश की बस आगे बढ़ी और दोबारा महिला को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई की कई सड़कें पानी से भरी हुई हैं और कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबे हुए हैं। कल्याण और ठाणे में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन
मुंबई में स्थित मौसम विभाग के 26 मौसम स्टेशनों में से 14 में शनिवार को 100 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अप्रैल में बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा था कि हर शहर को स्मार्ट बनाने का कदम सराहनीय है लेकिन यह तभी संभव है जब शहरों की सड़कें, मुहल्ले और फुटपाथ अच्छी स्थिति में होने के साथ ही गड्ढों से मुक्त हों।