{"_id":"5e8b15858ebc3e72b0243cec","slug":"mumbai-wockhardt-hospital-26-nurses-and-3-doctors-positive-in-pune-42-doctors-in-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: मुंबई के एक अस्पताल की 26 नर्स और 3 डॉक्टर पॉजिटिव, पुणे में 42 डॉक्टर क्वारंटीन में ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus: मुंबई के एक अस्पताल की 26 नर्स और 3 डॉक्टर पॉजिटिव, पुणे में 42 डॉक्टर क्वारंटीन में
Mon, 06 Apr 2020 05:11 PM IST
अमित कुमार
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 06 Apr 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
मुंबई का वॉकहार्ट अस्पताल
- फोटो : social media
मुंबई में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। यहां के एक अस्पताल की 26 नर्स और तीन डॉक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे वॉकहार्ट अस्पताल को ही कॉन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां से न तो किसी को बाहर जाने और न ही किसी को अंदर आने की अनुमति है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुणे में 42 डॉक्टरों और 50 स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारंटीन में रखा गया है। डीवाई पाटील मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर के डीन जीतेंद्र भावलकर के मुताबिक सड़क दुर्घटना के बाद एक मरीज को लाया गया था, जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
Total 42 doctors & 50 other medical staff of the hospital have been put under quarantine after an accident patient being treated here was found positive for #COVID19: Jitendra Bhawalkar, Dean, Dr. DY Patil Medical College, Hospital & Research Centre, Pune. #Maharashtra
— ANI (@ANI) April 6, 2020
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक जब तक सभी दो बार की जांच में नेगेटिव नहीं पाए जाते हैं, तब तक किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल इलाके में हैं। प्रशासन ने अस्पताल में काम करने वाली 270 नर्सों और कुछ मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जांच में जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी, उन्हें अलग रखा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले एक मरीज सीने में दर्द की शिकायत के बाद इस अस्पताल में भर्ती हुआ था। बाद में पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। वह चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। माना जा रहा है कि इसी वजह से अस्पताल में यह संक्रमण फैला है।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। राज्य में सोमवार दोपहर तक संक्रमितों की संख्या 690 तक पहुंच चुकी है। इनमें से 406 केस अकेले मुंबई से हैं। अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जो इस बात का पता लगाएगी कि आखिर संक्रमण कैसे फैला।