{"_id":"62d62b35bd5b8a56ac7a3dbd","slug":"mumbai-wife-rafuchakkar-after-killing-husband-decomposed-body-of-youth-found-in-sakinaka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: पति की हत्या कर पत्नी रफूचक्कर, साकीनाका स्थित घर में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: पति की हत्या कर पत्नी रफूचक्कर, साकीनाका स्थित घर में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
Tue, 19 Jul 2022 09:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:25 AM IST
सार
पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के साकीनाका इलाके से पत्नी द्वारा पति की हत्या करने की हैरान करने वाली खबर आई है। 23 साल के एक युवक का क्षत विक्षत शव उसके घर में मिला है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी ने ही उसका हत्या की और फिर रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना की पड़ताल जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नसीम खान (23) के रूप में हुई। वह कपड़े सिलने का काम करता था। साकीनाका पुलिस के अनुसार नसीम सरवर चॉल में रहता था।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद पुलिस ने ठाणे में रहने वाले नसीम के पिता को फोन किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि नसीम ने 2017 में रुबीना से शादी की थी। दोनों पति-पत्नी अक्सर लड़ते रहते थे। 14 जुलाई को जब उसके पिता ने फोन किया तो नसीम खान की पत्नी रुबीना ने फोन उठाया और कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और सो रहे हैं। इसके बाद 15 जुलाई को फिर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ था। जब रविवार को वे नसीम के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। उन्होंने उसकी पत्नी रुबीना पर हत्या का शक प्रकट किया है।
विज्ञापन
पलंग के नीचे पड़ा था शव, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार मृतक किराए के घर में रहता था। उसका शव पलंग के नीचे पड़ा मिला। पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को खबर की तो घटना का पता चला। रुबीना को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।