{"_id":"5f88a1d88ebc3e9b8817574d","slug":"mumbai-weather-rain-latest-news-heavy-rain-claims-27-lives-across-western-maharashtra-solapur-worst-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Rain: पश्चिमी महाराष्ट्र के जिलों में बारिश ने ली 27 लोगों की जान, सोलापुर में स्थिति सबसे खराब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Rain: पश्चिमी महाराष्ट्र के जिलों में बारिश ने ली 27 लोगों की जान, सोलापुर में स्थिति सबसे खराब
Fri, 16 Oct 2020 12:54 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में भारी बारिश
- फोटो : PTI
पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली और पुणे जिलों में भारी बारिश से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। पुणे में संभागीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी प्रताप जाधव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रताप जाधव ने बताया कि ‘सोलापुर, सांगली और पुणे में बुधवार से अभी तक वर्षा जनित घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हुई है। सोलापुर में 14, सांगली में नौ और पुणे में से चार लोगों की मौत हुई है।’ उन्होंने कहा कि बारिश के मौजूदा दौर में सोलापुर सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलों में से एक है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि तीनों जिलों के 20,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। पूरी रात हुई बारिश के कारण राजधानी मुंबई में भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है।
विज्ञापन
पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सोलापुर, सांगली, सतारा और कोल्हापुर में पिछले दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि सोलापुर जिले के पंढरपुर में दीवार गिरने से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गई, अन्य लोगों की मौत वर्षा जनित अन्य घटनाओं में हुई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पुणे में चार लोगों की मौत दौंद तहसील के खानोटा में एक झरने में झूबने से हुई। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। सांगली जिले में वर्षा जनित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने कहा कि ‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार सोलापुर, सांगली और पुणे से करीब 20 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।’ सोलापुर के उपसंभागीय अधिकारी सचिन धोले ने बताया कि पंढरपुर से करीब 1,650 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने बताया कि तहसील में मदद के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें बुलाई गईं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पुणे शहर में बुधवार को 96 मिली बारिश हुई। कोल्हापुर में 56 मिली वर्षा हुई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य प्रशासन, सेना, नौसेना और वायुसेना से हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।