फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai : Video about cop choosing duty over sons pleadings goes viral on soical media

#LadengeCoronaSe मुंबई में रोते हुए बेटे को छोड़ पुलिस वाले ने चुनी ड्यूटी, वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 26 Mar 2020 07:03 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Thu, 26 Mar 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mumbai : Video about cop choosing duty over sons pleadings goes viral on soical media
बेटे को समझाता पुलिसकर्मी - फोटो : मुंबई पुलिस ट्विटर हैंडल

महाराष्ट्र के एक पुलिस कर्मी और उसके बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस कर्मी का बेटा उसे घर से बाहर ड्यूटी पर नहीं जाने के लिए कह रहा है। जबकि पुलिसकर्मी अपने बेटे को समझाता हुआ दिखाई दे रहा है कि उसका बाहर जाना क्यों जरूरी है।

विज्ञापन


बता दें कि यह वीडियो महाराष्ट्र पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसमें एक पुलिसकर्मी के बेटे को उसके घर से काम पर ना जाने के लिए विनती करते हुए दिखाया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लागू किए गए लॉकडाउन की जरूरत समझाने और लोगों में जागरूकता लाने के लिए यह वीडियो साझा किया गया है।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाई देता है कि पुलिसकर्मी अपनी यूनिफॉर्म पहनकर तैयार हो रहा है। जबकि उसका बेटा रोते हुए उसे बाहर नहीं जाने के लिए कह रहा है। बेटे की बात को काटते हुए पुलिसकर्मी कहता है कि उसे ड्यूटी पर जाना ही होगा क्योंकि उसके अफसर ने उसे ड्यूटी पर आने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूरे देश में लॉकडाउन किए जाने के बावजूद सड़कों पर लोगों की आवाजाही देखी जा रही है। यह वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया है। इसे 14 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और करीब ढाई हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि पांच सौ से ज्यादा बार इसे शेयर किया जा चुका है। 

महाराष्ट्र पुलिस ने वीडियो को एक संदेश के साथ अपलोड किया है। इसमें लिखा है कि  कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ यह चुनौतीपूर्ण समय है, जिसमें हमारे अधिकारी अपने परिवारों पर अपने कर्तव्य को वरीयता देते हैं। कर्तव्य की यह भावना न केवल आपातकालीन सेवाओं में काम करने वाले लोगों को बल्कि बड़े पैमाने पर समाज को प्रेरित करती है। ”

राज्य पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए वन-लाइनर्स जैसे दूरी के बावजूद रिश्तों को बरकरार रखना मुश्किल नहीं का भी इस्तेमाल कर रही है। एक ट्वीट में लिखा है कुछ लोग सुरक्षित हैं।


राज्य पुलिस ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म की मदद से जरूरी चीजों की होम डिलीवरी की व्यवस्था को सुचारू बनाने में भी जुटी हुई है। मुंबई पुलिस ने जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को पास जारी करना भी शुरू कर दिया है। लोग स्थानीय पुलिस थाने से ऐसे पास बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed