फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Urvasi trapped in treason case reached police station for questioning

देशद्रोह के केस में फंसी उर्वशी पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस स्टेशन

Wed, 12 Feb 2020 01:10 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 12 Feb 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Urvasi trapped in treason case reached police station for questioning
पूछताछ के लिए मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन जातीं उर्वशी चूड़ावाला - फोटो : ANI

दिल्ली के शाहीन बाग में देश तोड़ने की बात करने वाले शरजील इमाम के समर्थन में नारेबाजी करने वाली उर्वशी चूड़ावाला पर देशद्रोह के आरोप में केस दर्ज है। इससे पूर्व अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी। बुधवार को उर्वशी पूछताछ के लिए मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन पहुंची। गौरतलब हो कि देशद्रोह के आरोप में एफआईआर के बाद फरार उर्वशी ने सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पूर्व उर्वशी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत राज्यवैद्य ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया था। उर्वशी के वकील ने कहा कि वह सिर्फ 22 साल की है। अंतिम वर्ष की छात्रा है और दो सेकेंड के वीडियो से उसका पूरा करियर खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


 अभियोजन पक्ष ने अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि उर्वशी एक ऐसे शख्स का समर्थन कर रही थीं जो आधिकारिक रूप से देश का दुश्मन है। उसने जांच में सहयोग नहीं किया और सबूत मिटाने की कोशिश की। जमानत अर्जी खारिज होने के बाद पुलिस उर्वशी की तलाश में जुटी थी। हालांकि बुधवार को उर्वशी पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला 
मुंबई में हर साल एलजीबीटी समुदाय समलैंगिकों के अधिकारों को लेकर क्वीर आजादी मार्च निकालता है। हमसफर ट्रस्ट की ओर से यह मार्च मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में निकाला जाता है लेकिन इस बार पुलिस ने आजाद मैदान में मार्च निकालने की अनुमति दी। पुलिस ने सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दे पर नारेबाजी नहीं करने की हिदायत देकर मार्च की अनुमति दी थी। लेकिन मोर्चे में जमकर शरजील के समर्थन में नारे लगे थे।

 
आयोजकों ने की थी नारेबाजी की निंदा 
क्वीर आजादी के आयोजकों ने नारेबाजी से खुद को अलग कर लिया था। समलैंगिक संगठन की ओर से बयान जारी कर भड़काऊ और कट्टरपंथी नारों की कड़ी निंदा की गई थी। बता दें कि शरजील इमाम ने दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में असम को भारत से अलग करने की बात कही थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed