{"_id":"62e0e93f1c0aa84bdf172d72","slug":"mumbai-umesh-kolhe-murder-accused-shahrukh-attacked-in-arthur-road-jail-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: उमेश कोल्हे हत्याकांड के आरोपी शाहरुख पर आर्थर रोड जेल में हमला, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: उमेश कोल्हे हत्याकांड के आरोपी शाहरुख पर आर्थर रोड जेल में हमला, केस दर्ज
Wed, 27 Jul 2022 12:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:59 PM IST
सार
आरोपी शाहरुख पठान पर पांच कैदियों ने हमला किया। घटना के बाद आरोपियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। घटना के वक्त सारे आरोपी एक ही बैरक में थे।
विज्ञापन
mumbai arthur road jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नुपुर शर्मा मामले को लेकर महाराष्ट्र के अमरावती में हुई उमेश कोल्हे की हत्या के आरोपी शाहरुख पठान पर मुंबई की आर्थर रोड जेल में हमला किया गया। पठान से पांच अन्य कैदियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपी शाहरुख पठान पर पांच कैदियों ने हमला किया। घटना के बाद आरोपियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। घटना के वक्त सारे आरोपी एक ही बैरक में थे। मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अमरावती में 21 जून की रात दवा व्यापारी उमेश कोल्हे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उन्होंने भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट की थी। एनआईए ने उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में सात आरोपियों शेख इरफान, मुदस्सिर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफिक, शोएब खान, अतिब रशीद और यूसुफ खान बहादुर को गिरफ्तार किया है। वे न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड जेल में बंद है।
विज्ञापन
अमरावती में 54 साल के केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या की घटना राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या से एक हफ्ते पहले हुई थी। कन्हैया लाल की उसकी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो हमलावरों ने चाकू से गला काटकर नृशंस हत्या की थी और उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था।
अमरावती सिटी कोतवाली के एक अधिकारी ने बताया था कि उमेश कोल्हे अमरावती शहर में एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। उन्होंने कथित तौर पर नुपुर शर्मा के पक्ष में कुछ वाट्सएप ग्रुपों पर एक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने गलती से पोस्ट को एक ऐसे ग्रुप में साझा कर दिया था, जिसमें कुछ मुस्लिम भी सदस्य थे। हमलावरों में कोल्हे का एक मित्र भी शामिल है, जो पेशे से वेटनरी डॉक्टर था।
दरअसल, भाजपा नेता नुपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर बहस में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। उसका कड़ा विरोध किया गया था। इसके बाद नुपुर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। बढ़ते विरोध के बीच भाजपा ने नुपुर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ देश के कई राज्यों में केस दर्ज कराए गए हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर को गिरफ्तारी से राहत दी है।