फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Train Firing accused Chetan Singh sent to Railway Police custody till 7th August by Borivali court

Mumbai Train Firing: आरोपी चेतन सिंह कोर्ट ने रेलवे पुलिस की हिरासत में भेजा, जांच के लिए मुंबई पहुंची टीम

Tue, 01 Aug 2023 03:00 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 01 Aug 2023 03:00 PM IST
सार

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की जान लेने वाले आरोपी चेतन सिंह को बोरीवली कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश किया गया। अदालत ने आरोपी चेतन को सात अगस्त तक रेलवे पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Mumbai Train Firing accused Chetan Singh sent to Railway Police custody till 7th August by Borivali court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीबारी की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। ट्रेन में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा रेलवे पुलिस की होती है, लेकिन गोलीबारी की इस घटना ने सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं आरोपी चेतन सिंह को बोरीवली कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश किया गया। अदालत ने आरोपी चेतन को सात अगस्त तक रेलवे पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने गठित की उच्चस्तरीय समिति
 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल ने सोमवार को ट्रेन में चार लोगों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं रेलवे बोर्ड ने इस मामले को लेकर एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है, जिसके सदस्य मुंबई पहुंच चुके हैं। अधिकारियों ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे पुलिस कांस्टेबल चेतन सिंह ने पालघर रेलवे स्टेशन के पास अपने स्वचालित हथियार से आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम मीणा और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


जांच समिति में पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक और पश्चिम मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि समिति से इस मामले में रेलवे बोर्ड को अगले तीन महीने में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार तबादलों से परेशान था चेतन, हथियार नहीं देना चाहिए
घटना के बाद एहतियात के तौर पर हाथरस के चंदपा थाने की टीम चेतन के गांव मीतई पहुंची। वहां, चेतन के ताऊ भगवान सिंह ने कहा, चेतन उल्टी-सीधी ड्यूटी और बार-बार तबादलों से परेशान था। उसके साथी, अधिकारी सबको पता था कि वह मानसिक रूप से परेशान है, लिहाजा विभाग को उसे हथियार नहीं देना चाहिए था। 


वीडियो में मोदी-योगी का नाम लेते दिखा                                                                  
कांस्टेबल चेतन चलती ट्रेन में चार लोगों को गोली मारने के बाद सिरफिरे की तरह मोदी-योगी और ठाकरे का नाम ले रहा था। उसने कहा कि जिन चार लोगों को मारा है वे सभी पाकिस्तान से ऑपरेट होते हैं। भारत में रहना है तो केवल मोदी और योगी कहना होगा। हालांकि, चेतन किस ठाकरे का नाम ले रहा था, वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है। वीडियो की सत्यता की भी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed