फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Thieves pose as ED officials loot gold cash from bullion traders offices arrested within 24 hours

Mumbai: सर्राफा कारोबारी के दफ्तरों पर की फर्जी छापेमारी, सोना और लाखों रुपये ले उड़ा गिरोह, तीन गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2023 08:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Jan 2023 08:50 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी और उसके तीन साथी खुद को ईडी का अधिकारी बताकर सर्राफा कारोबारी के दो कार्यालयों में घुसे और मालिक के बारे में पूछताछ करने लगे। आरोपियों ने प्रतिष्ठान पर विभिन्न दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Mumbai Thieves pose as ED officials loot gold cash from bullion traders offices arrested within 24 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण मुंबई के झवेरी बाजार इलाके में एक सर्राफा व्यापारी के कार्यालय में तीन किलोग्राम सोना और 25 लाख रुपये की लूट हो गई। एक गिरोह के सदस्यों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर हुई चोरी के चौबीस घंटे के भीतर पुलिस एक महिला सहित तीन आरोपियों को पकड़ने में सफल रही। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी और उसके तीन साथी खुद को ईडी का अधिकारी बताकर सर्राफा कारोबारी के दो कार्यालयों में घुसे और मालिक के बारे में पूछताछ करने लगे। आरोपियों ने प्रतिष्ठान पर विभिन्न दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी और कुछ श्रमिकों के साथ मारपीट भी की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे एक मजदूर को हथकड़ी पहनाकर दूसरे कार्यालय में ले गए। यहां काम करने वाले किसी आदमी को उनके गलत होने का शक नहीं हुआ, क्योंकि आरोपी अपने तौर-तरीकों में आश्वस्त दिखाई दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि वे तीन किलोग्राम सोना और 25 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।  उन्होंने बताया कि जब सर्राफा व्यापारी ने इलाके के अन्य प्रतिष्ठानों के मालिकों से जांच की बात पूछी तो उन्होंने उसे पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा।  

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों का गठन किया गया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दो आरोपियों को मुंबई से पकड़ लिया गया और रत्नागिरी में महिला का पता लगा लिया गया।  आरोपियों ने वारदात में एक कार का इस्तेमाल किया था, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि चोरी का कम से कम 2.5 किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।  

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 394 (लूटपाट करते समय जानबूझकर चोट पहुंचाना), 120-बी (साजिश) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


मुंबई में रैकेट का भंडाफोड़, 19 लाख के जाली नोट जब्त
पुलिस ने मालवानी इलाके में जाली नोट के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 19 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए हैं। बरामद नोट 2000, 500, 200 और 100 रुपये के हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य पालघर से मुंबई नकली नोट चलाने आए थे। इनकी पहचान फहील इरफान शेख (21) के रूप में हुई। बाद में इसी मामले में महबूब नबीबुब शेख (23) को भी पकड़ा गया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed