फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai terror attack news updates shivsena sanjay raut said political people try to weaken maharashtra

Mumbai Attack: 'आतंकियों ने मुंबई को कमजोर करने की कोशिश की, अब कुछ राजनीतिक लोग कर रहे', संजय राउत का बयान

Sun, 26 Nov 2023 12:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 Nov 2023 12:45 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा 'मुंबई आज भले ही सुरक्षित है लेकिन कश्मीर और मणिपुर में सुरक्षाबलों की जान जा रही है। कश्मीर और मणिपुर में हालात चिंताजनक हैं।'

विज्ञापन
mumbai terror attack news updates shivsena sanjay raut said political people try to weaken maharashtra
मुंबई हमला - फोटो : pti

विस्तार

मुंबई हमले की बरसी पर शिवेसना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा हमारी पुलिस ने मुंबई को बचाया...आतंकियों ने मुंबई को कमजोर करने की कोशिश की और अब कुछ राजनीतिक लोग ऐसा कर रहे हैं। उनके पास बंदूक और गोला बारूद नहीं है लेकिन वह मुंबई को कमजोर कर उसकी अहमियत घटाना चाहते हैं। इसके बाद संजय राउत ने कहा कि आज का दिन राजनीतिक बयानबाजी का नहीं है बल्कि आज मुंबई हमले में मारे गए लोगों और पुलिस अधिकारियों को याद करने का दिन है। मुंबई आज भले ही सुरक्षित है लेकिन कश्मीर और मणिपुर में सुरक्षाबलों की जान जा रही है। कश्मीर और मणिपुर में हालात चिंताजनक हैं और इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


वहीं मुंबई हमले की बरसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा 'एक ऋणी राष्ट्र मुंबई हमले के सभी पीड़ितों को याद कर रहा है। हम उन परिवारों के साथ खड़े हैं और उन बहादुर आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।'
विज्ञापन

 

मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि 26 नवंबर का दिन मुंबई और महाराष्ट्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए भी काला दिन है। मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों की वजह से हम जीवित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed