फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai tech major will give 3-month paternity leave to his employees

मुंबई की आईटी कंपनी कर्मचारियों को देगी तीन महीने की पैटर्निटी लीव

Mon, 17 Jul 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 17 Jul 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
Mumbai tech major will give 3-month paternity leave to his employees
father
भारत में आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए लगातार सुविधाओं में इजाफा कर रहे हैं। लेकिन मुंबई की एक आईटी कंपनी ने लीक से हटकर अपने पुरुष कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है।  सेल्सफोर्स नाम की इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अब तीन महीने की पैटर्निटी लीव देगी। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी एमएनसी ने पैटर्निटी लीव को बढ़ाकर 6 सप्ताह कर दिया है। लेकिन ये स्टार्टअप कंपनी इससे भी एक कदम आगे निकली और अपने कर्मचारियों के लिए 12 सप्ताह की पैटर्निटी लीव की घोषणा कर दी।  
विज्ञापन


सेल्सफोर्स जैसी कंपनी ने ऐसी घोषणा करके अच्छे टैलेंट को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। कंपनी के निदेशक जैनेश कुमार ने कंपनी की घोषणा के बाद कहा, हमारा मानना है कि कर्मचारियों को पेड पैटर्निटी लीव देना सही कदम है। यह अपने कर्मचारियों के साथ व्यवहार का अच्छा तरीका है। पिता बनना एक बड़ी जिम्मेदारी का काम है खासकर तब जब अभिभावकों को अनपेड पैटर्निटी लीव लेनी पड़ती है। ऐसे में स्थितियां और ज्यादा चुनौती पूर्ण हो जाती हैं।
विज्ञापन


एक मजबूत पैटर्निटी पॉलिसी काम और घरेलू जीवन के बीच संतुलन बनाने में आसानी होगी। हम चाहते हैं कि देश में लोग पैटर्निटी लीव के बारे में बात करें और महिलाओं के साथ भेदभाव को कम किया जा सके। दुनियाभर में सेल्सफोर्स में 25 हजार कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी के भारत में दिल्ली, मुंबई हैदराबाद और बंगलुरू में ऑफिस हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की सबसे बड़ी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में से एक कमिंस इंडिया ने भी इसी साल अपनी पैटरनिटी लीव पॉलिसी में बदलाव करते हिए कर्मचारियों को 1 माह का अवकाश देने की घोषणा की। इससे पहले यह कंपनी पिता बनने पर 10 दिन से दो सप्ताह की छुट्टी अपने कर्मचारियों को देती थी। 

हाल ही में भारत सरकार ने महिलाओं के लिए मैटरनिटी लीव को बढ़ाकर 6 माह कर दिया है। कुछ कंपनियों ने इसमें सरोगेसी और एडॉप्टेशन को भी जगह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed