हैवान बना शिक्षक, सिर पर थी गंभीर चोट, बताने के बाद भी वहीं बरसाई स्केल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में लोग अपने बच्चों को भविष्य बनाने के लिए भेजते हैं, लेकिन इन दिनों स्कूल बच्चों पर टॉर्चर की जगह बनता जा रहा है। मामला मुंबई के घाटकोपर का है, जहां एक टीचर ने मासूम को शिष्टाचार सिखाने के लिए लकड़ी की स्केल से पिटाई कर दी। पिटाई भी कोई मामूली नहीं, ऐसी की बच्चा सीधे हॉस्पिटल पहुंच गया।
परिजनों का दावा है कि टीचर की पिटाई से बच्चे की सिर पर चोट लगी, जहां उसे पहले से ही चोट लगी हुई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। घाटकोपर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया कि हमने टीचर श्याम बहादूर विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही टीचर के लिए खिलाफ आईपीसी और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
पढ़ें: आधार कार्ड न होने पर टीचर ने बेरहमी से पिटा, छात्र अस्पताल में भर्ती
मामला गुरुवार का है, जहां ऑक्सफोर्ड इंग्लिश हाई स्कूल में टीचर ने 13 साल के बच्चे को क्लास में शोर करने को लेकर पिटाई कर दी। बच्चे के बड़े भाई ने बताया कि जब वह घर आया तो उसने सिर में दर्द की बात कही, जहां तीन महीनों पहले उसी सर्जरी हुई थी।
स्कूल प्रशासन टीचर के सपोर्ट में आया
उसने बताया कि हमने सीसीटीवी फुटेज देखी है, जिसमें साफ साफ नजर आ रहा है कि टीचर ने मासूम की पिटाई लकड़ी की स्केल से की। परिजनों ने बताया कि तीन महीने पहले बच्चे के सिर की सर्जरी हुई थी, जिसमें उसके सिर में प्लेट लगाई गई थी। इस बात की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी गई थी। जिसके बाद भी टीचर ने उसे वहां मारा।
स्कूल प्रशासन टीचर के सपोर्ट में आया है। प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी गई है। जिसमें नजर आ रहा है कि टीचर ने पहले बच्चे को शांत होने को और अपनी सीट पर बैठने को कहा। लेकिन जब वह नहीं माना तो टीचर ने स्केल से नहीं बल्कि हाथ से बच्चे की पिटाई की थी।