{"_id":"5b6d67f54f1c1b913e8b6411","slug":"mumbai-student-dies-after-poisoning-due-to-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: सरकारी स्कूल में आयरन की गोली खाने के बाद दो की मौत, 160 छात्र अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: सरकारी स्कूल में आयरन की गोली खाने के बाद दो की मौत, 160 छात्र अस्पताल में भर्ती
भाषा, मुंबई
Updated Fri, 10 Aug 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम संचालित स्कूल में आयरन की मात्रा बढ़ाने वाली दवा लेने के बाद दो छात्रा की मौत हो गयी और 160 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक बयान में कहा है कि सोमवार को उपनगर गोवंडी स्थित बैंगनवाड़ी के निगम ऊर्दू स्कूल नंबर-दो में 12 वर्षीय लड़की ने आयरन और फॉलिक एसीड की गोली ली थी।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि मंगलवार को वह स्कूल नहीं आयी लेकिन बुधवार और कल वह कक्षा में आयी थी । लगातार खून की उल्टियों के बाद कल रात घर पर उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक बच्चों में खून की कमी दूर करने के मकसद से केंद्र सरकार की योजना के तहत बीएमसी संचालित स्कूलों में छात्र-छात्राओं को आयरन, फॉलिक एसीड और कृमि मुक्ति की गोली दी गयी थी।
अधिकारी ने आज बताया कि लड़की की मौत की वजह टीबी हो सकती है। हालांकि, बीएमसी के बयान में कहा गया है कि लड़की की पूर्व की बीमारी का ब्यौरा पता नहीं है।
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चों के अभिभावक भी घबरा गए और उन्हें घाटकोपर में राजावाडी अस्पताल और गोवंडी में शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी (बीएमसी) पद्मजा केसकर ने बताया कि बच्चों को दी गयी गोली जांची परखी थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लड़की की मौत का पता चल सकेगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।