फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Stops Vaccination For three Days Civic Body Cites Vaccine Shortage

बेहाल: मुंबई में कोरोना के टीके फिर खत्म, तीन दिन के लिए रोका गया वैक्सीनेशन अभियान

Fri, 30 Apr 2021 09:00 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 30 Apr 2021 09:00 AM IST
सार

जीएमएमसी ने जानकारी दी है कि उसके पास टीके उपलब्ध नहीं हैं, इस कारण मुंबई में आज यानी शुक्रवार (30 अप्रैल) से रविवार (2 मई) तक के लिए टीकाकरण अभियान पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
Mumbai Stops Vaccination For three Days Civic Body Cites Vaccine Shortage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक मई से देशभर में शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, कई राज्य वैक्सीन की कमी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते तीसरे चरण का अभियान प्रभावित हो सकता है। मुंबई में भी यही हाल है। यहां कोरोना टीकों की इतनी कमी हो गई कि ग्रेटर मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (जीएमएमसी) को तीन दिनों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान पर रोक लगाने का फैसला लेना पड़ा। जीएमएमसी ने जानकारी दी है कि उसके पास टीके उपलब्ध नहीं हैं, इस कारण मुंबई में आज यानी शुक्रवार (30 अप्रैल) से रविवार (2 मई) के लिए टीकाकरण अभियान पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


प्रशासन की अपील 
इधर, टीकाकरण रोके जाने की खबर के बाद प्रशासन ने अपील की है कि टीकाकरण केंद्रों के बाहर लोग जुटें नहीं और न ही किसी को भी घबराने की जरूरत है। प्रशासन ने आगे कहा जिन लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उन सभी को टीका लगाया जाएगा। जीएमएमसी ने नोटिस जारी कर कहा, 'अगर इन तीन दिनों के अंदर वैक्सीन की उपलब्धता हो जाती है तो लोगों को मीडिया और सोशल मीडिया के जरिये जल्द से जल्द सूचित कर दिया जाएगा।'
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर ने किया ट्वीट
बीएमसी के एडिशनल कमिश्नर अश्विनी भिड़े ने वैक्सीनेशन को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि 18 से 45 तक की उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन तभी शुरू किया जाएगा जब हमारे पास टीके का डोज ज्यादा मात्रा में उपलब्ध होंगे। बीएमसी टीकाकरण के नए चरण के लिए करीब 500 और सरकारी व निजी टीकाकरण केंद्रों को शुरू करेगा, यानी साफ है कि 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह काम धीमा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में कोरोना टीकों की है भारी कमी
बता दें कि महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडु ने भी टीके की कमी की बात कही है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि वैक्सीनेशन का तीसरा फेज तभी शुरू हो सकेगा, जब राज्य को 10 लाख तक डोज दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed