{"_id":"59ce3c564f1c1b7a548b4e19","slug":"mumbai-stampede-people-panicked-after-someone-shouted-that-the-bridge-was-collapsing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई हादसा: पुल टूटने की एक आवाज से मची अफरा-तफरी और खत्म हो गईं 22 जिंदगियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई हादसा: पुल टूटने की एक आवाज से मची अफरा-तफरी और खत्म हो गईं 22 जिंदगियां
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 लोग घायल हो गए हैं। फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने का कारण महज एक अफवाह थी जिसने इतने लोगों की जीवन लीला को खत्म कर दिया। स्टेशन पर सुबह के समय काफी भीड़ थी।
उस समय स्टेशन पर मौजूद एक शख्स ने बताया- यात्रियों में से एक चिल्लाया कि पुल टूट रहा है। और अफरातफरी मच गई। लोग एकदूसरे को धक्का देने लगे। अभी लोग एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की कर ही रहे थे कि दूसरा चिल्लाया करेंट फैल गया है।
पढ़ें: मुंबई भगदड़: 22 की मौत, शिवसेना बोली- रेलवे पर चले मुकदमा, कांग्रेस ने भी साधा निशाना
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पुल से एक छोटा सा टुकड़ा टूट कर गिर गया था जिसे देख कर किसी ने पुल टूटने की बात कही और अफरा-तफरी मच गई। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक उस समय वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक व्यक्ति चिल्लाया कि पुल टूट रहा है।
इतना सुनते ही लोग एक दूसरे को धक्का मुक्की करने लगे, कुछ लोग सीढ़ियों पर गिर गए, कुछ लोग रेलिंग से कूदने की कोशिश करने लगे और इसी अफरा तफरी में लोगों की जाने गईं।
वकील आकाश कोटेछा ने बताया कि एक महिला फूलों का बंडल सिर पर लिए सीढियां उतर रही थी। उसके सिर से बंडल गिरा और वो भी गिर गई और भीड़ का शिकार हो गई।
जबिक रेलवे के प्रवक्ता का कहना है कि बारिश रुकने के बाद अचानक भीड़ पुल पर आई और भगदड़ मच गई।