{"_id":"670ce10a89d6de7f060609f2","slug":"mumbai-shivsena-ubt-chief-uddhav-thackeray-underwent-surgery-after-blockage-detected-in-heart-news-in-hindi-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती, हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या के बाद कराई एंजियोप्लास्टी सर्जरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती, हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या के बाद कराई एंजियोप्लास्टी सर्जरी
Mon, 14 Oct 2024 04:06 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:06 PM IST
सार
Maharashtra: उद्धव ठाकरे को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह उन्होंने दिल में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हुए उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
विस्तार
शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह उन्होंने दिल में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या की पहचान के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी कराई गई है। जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे को सुबह आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी कराई गई।
जल्द ही अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद (यूबीटी) शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को उनके पिछले मेडिकल जांच की रूटीन चेकअप के लिए एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज के बाद में उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है।
दशहरे पर शिंदे सरकार पर बरसे थे उद्धव
ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में दशहरे के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना उद्धव गुट के प्रमुख ने राज्य की शिंदे सरकार पर निशाना साधा था, उन्होंने मैं भाजपा के हिंदुत्व के संस्करण में विश्वास नहीं करता, इसलिए मैंने भाजपा से नाता तोड़ लिया। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि, मैं दिल्ली के इस शासन और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हूं। स्वर्गीय रतन टाटा एक बार मेरे घर आए थे और 'मातोश्री' से लौटने के बाद उन्होंने मुझसे कहा था कि उद्धव तुम्हारे और मेरे पीछे एक विरासत और परम्परा है, जिसे हमें आगे ले जाना है। रतन टाटा के पास उनके पिता की विरासत है और मेरे पास मेरे पिता बालासाहेब ठाकरे की विरासत है। हम असली शिवसेना हैं और बालासाहेब ठाकरे का नाम मेरे साथ है।
विज्ञापन
उद्धव ने RSS पर भी कसा था तंज
वहीं इस दशहरा रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने आरएसएस को नसीहत देते हुए कहा कि, आरएसएस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या वह आज की 'हाइब्रिड' भाजपा से सहमत है। मैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे उनके विचार पसंद नहीं हैं। वह कह रहे हैं कि हिंदुत्व को बचाने के लिए एक साथ आओ, आपने या मोदी ने पिछले 10 सालों में हिंदुत्व को क्यों नहीं बचाया?

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन