फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai restaurant fined for selling ice cream pack at overprice

मुंबई के रेस्टोरेंट ने 10 रुपये महंगी बेची थी आइसक्रीम, अब लगा दो लाख का जुर्माना

Thu, 27 Aug 2020 04:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 27 Aug 2020 04:08 PM IST
सार

मुंबई में स्थित शगुन वेज रेस्टोरेंट ने छह साल पहले एक ग्राहक को आइसक्रीम का एक पैकेट 10 रुपये महंगा बेचा था। अब जिला उपभोक्ता फोरम ने इसे अनुचित व्यापार करार दिया है और रेस्टोरेंट पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही फोरम ने रेस्टोरेंट से ग्राहक को मुआवजा देने को भी कहा है।

विज्ञापन
Mumbai restaurant fined for selling ice cream pack at overprice
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फोरम ने कहा कि रेस्टोरेंट करीब 24 साल से यहां है और रोजाना 40 से 50 हजार रुपये कमा रहा है। ऐसे में निश्चित तौर पर ग्राहकों से वस्तुओं की अधिकतम बिक्री मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत वसूल कर इसने लाभ कमाया है। जिला फोरम ने रेस्टोरेंट को दो लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने का भी आदेश दिया और कहा कि ग्राहकों के हित के लिए रेस्टोरेंट और दुकानों द्वारा इस तरह की बेईमानी और धोखाधड़ी करके व्यापार करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि रेस्टोरेंट ने पुलिस सब इंस्पेक्टर भास्कर जाधव ने एक आइसक्रीम के फैमिली पैक के लिए 175 रुपये लिए थे। इस पैकेट की एमआरपी 165 रुपए थी। मामला साल 2015 का है। जाधव ने इसे लेकर दक्षिण मुंबई जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में जाधव ने बताया था कि आठ जून 2014 को वह डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन से घर जाते हुए घर आए मेहमानों के लिए आइसक्रीम लेने के लिए रुके थे। 
विज्ञापन



जाधव ने फोरम को बताया कि उन्होंने एक की कीमत में दो फैमिली पैक लिए थे, लेकिन बिल में अतिरिक्त कीमत देख हैरान हो गए। उन्होंने रेस्टोरेंट से इसे लेकर बात की थी लेकिन उनकी बात सुनी नहीं गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने  आइसक्रीम काउंटर से खरीदी थी और वह रेस्टोरेंट के अंदर भी नहीं गए थे। जाधव ने वह बिल भी प्रस्तुत किया जो बताता है कि उन्होंने काउंटर से ही आइसक्रीम खरीदी थी और रेस्टोरेंट के अंदर नहीं गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रेस्टोरेंट ने कहा कि उसने आइसक्रीम को स्टोर करने के एवज में कीमत बढ़ाई थी। रेस्टोरेंट ने ये भी कहा कि दुकान और रेस्टोरेंट में अंतर होता है। जिला फोरम ने रेस्टोरेंट के दावे को मानने से इनकार करते हए कहा कि जाधव ने रेस्टोरेंट की किसी भी सेवा का लाभ नहीं लिया। फोरम ने कहा कि जाधव ने रेस्टोरेंट के वेटर से पानी मंगाने, फर्नीचर का इस्तेमाल करने, पंखे या एसी का इस्तेमाल करने जैसी कोई सेवा नहीं ली। इसलिए अतिरिक्त कीमत लेना अनुचित था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed