फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai reports first fatality due to Guillain-Barre Syndrome number of suspected GBS patients has crossed 200

GBS: महाराष्ट्र में जीबीएस के मरीजों की संख्या 200 के पार, मुंबई में आज पहली मौत

Wed, 12 Feb 2025 10:20 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 10:20 PM IST
सार

GBS: पुणे क्षेत्र में जीबीएस के संदिग्ध और पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 203 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 203 मामलों में से 176 में जीबीएस का इलाज किया जा रहा है। इसमें से 52 मरीज आईसीयू में है, जबकि 20 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन
Mumbai reports first fatality due to Guillain-Barre Syndrome number of suspected GBS patients has crossed 200
गिलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) - फोटो : stock

विस्तार

 महाराष्ट्र में गुलियन-बेरी सिंड्रोम (जीबीएस) के संदिग्ध मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। वहीं, मुंबई में इस बीमारी से पहली मौत के साथ ही राज्य में एक महीने में जीबीएस से संदिग्ध तौर पर 8 लोगों की जान जा चुकी है। पुणे में जीबीएस के सबसे ज्यादा मरीज हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुणे क्षेत्र में जीबीएस के संदिग्ध और पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 203 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 203 मामलों में से 176 में जीबीएस का इलाज किया जा रहा है। इसमें से 52 मरीज आईसीयू में है, जबकि 20 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। पुणे महानगरपालिका क्षेत्र में 41, ग्रामीण इलाकों से आए 94 मरीजों के अलावा जिले के पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका क्षेत्र में 29 और पुणे ग्रामीण क्षेत्र के 31 सहित अन्य जिले के 8 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में जीबीएस का उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन


ये हैं बीमारी के लक्ष्यण
जीबीएस एक दुर्लभ और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारी है। स्वाइन फ्लू की तरह इस बीमारी के लक्षण होते हैं, जिसमें सर्दी, जुकाम और जेलस बुखार आता है। इसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और शरीर के अंग सुन्न पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने भेजी सात सदस्यीय टीम
जीबीएस के बढ़ते मामले को देखते हुए बीते 27 जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने सात सदस्यीय टीम पुणे भेजी थी। वहीं, जीबीएस के प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन से मरीजों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed