फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai rains : Heavy overnight rain disrupts in Central, Konkan rail lines in Maharashtra due to waterlogging and landslide

बारिश का कहर: महाराष्ट्र के कसारा घाट में भारी बारिश से भूस्खलन, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए ट्रेन सेवा ठप

Thu, 22 Jul 2021 11:04 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 22 Jul 2021 11:04 AM IST
सार

मुंबई और आस-पड़ोस के इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई और यहां से पास कसारा घाट एवं अन्य इलाकों में कुछ रेल पटरियां अपनी जगह से खिसक गईं तथा कुछ स्थानों पर मिट्टी धंसने एवं बड़े पत्थर गिरने से लंबी दूरी की और स्थानीय ट्रेन सेवाएं बुरी तरह बाधित हुईं।

विज्ञापन
Mumbai rains :  Heavy overnight rain disrupts in Central, Konkan rail lines in Maharashtra due to waterlogging and landslide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कुछ इलाकों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही हे। इससे जगह-जगह जलभराव के कारण सड़क यातायात के साथ ही रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वहीं अब भूस्खलन और भारी बारिश के कारण मुंबई का संपर्क नासिक और यूपी-बिहार समेत कुछ राज्यों से टूट गया है।

विज्ञापन


मुंबई और आस-पड़ोस के इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई और यहां से पास कसारा घाट एवं अन्य इलाकों में कुछ रेल पटरियां अपनी जगह से खिसक गईं तथा कुछ स्थानों पर मिट्टी धंसने एवं बड़े पत्थर गिरने से लंबी दूरी की और स्थानीय ट्रेन सेवाएं बुरी तरह बाधित हुईं। रेलवे के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया और फंसे हुए रेल यात्रियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बुधवार रात से दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से पड़ोस के ठाणे जिले में केवल अंबरनाथ स्टेशन और टिटवाला तक चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाजी सुतार ने बताया कि भारी बारिश के कारण इस रेलवे खंड पर विभिन्न स्थानों पर रेलवे पटरियां बह जाने, पत्थरों के गिरने और बाढ़ एवं मिट्टी धंसने के बाद तितवाला से इगतपुरी (ठाणे से सटे नासिक जिले में) और अंबरनाथ से पड़ोस के पुणे जिले में लोनावला तक ट्रेन परिचालनों को रोक दिया गया है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को रात सवा दस बजे मध्य रेलवे ने यहां से 120 किलोमीटर दूर कसारा के पास अंबरमाली स्टेशन के पास पटरियों पर बहुत ज्यादा पानी भर जाने और कसारा घाट पर पत्थर टूटकर गिरने की घटनाओं के बाद टिटवाला और इगतपुरी रेल खंड के बीच मध्य रेलवे ने यातायात निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर मध्य रेलवे ने मुंबई से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित वंगानी स्टेशन के पास बाढ़ आने और खंडाला घाट खंड में कुछ पत्थरों के गिरने के बाद अंबरनाथ और लोनावला के बीच यातायात रोक दिया।

मध्य रेलवे ने कहा कि कुछ घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण रेल पटरियों और अन्य उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है। सुतार ने बताया कि दोनों खंडों पर ट्रेनों का संचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed