फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai rain : mayor kishori pednekar alleged railway, says we are not getting support as expected following rainfall

मुंबई बेहाल: मेयर किशोरी पेडनेकर ने रेलवे पर लगाया मदद न करने का आरोप, बोलीं- लोकल ट्रेनें ठप

Wed, 09 Jun 2021 06:36 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 09 Jun 2021 06:36 PM IST
सार

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि यहां बारिश के बाद लोकल ट्रेन सेवा ठप पड़ गई है। रेल पटरियों को साफ करने में हमें उम्मीद के मुताबिक रेलवे से मदद नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
mumbai rain : mayor kishori pednekar alleged railway, says we are not getting support as expected following rainfall
मुंबई : मीडिया कर्मियों से बात करतीं मेयर किशोरी पेडनेकर। - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई में बारिश का मौसम हर साल लोगों की परेशानी का सबब बनता है। इस दौरान पानी निकासी के कुप्रबंधन के लिए प्रशासनिक से लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक की बानगी देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ बुधवार को भी देखने को मिला। जहां एक ओर मुंबई की मेयर ने रेलवे पर रेल पटरियों को साफ करने में मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं रेलवे ने इन आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन


मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि यहां बारिश के बाद लोकल ट्रेन सेवा ठप पड़ गई है। रेल पटरियों को साफ करने में हमें उम्मीद के मुताबिक रेलवे से मदद नहीं मिल रही है। बता दें कि मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन और जीटीबी नगर रेलवे स्टेशन के बीच पटरियों पर बारिश का भरे होने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

 
रेलवे ने कहा- हम आरोपों का खंडन करते हैं
वहीं दूसरी ओर मेयर पेडनेकर के इन आरोपों को रेलवे ने खारिज किया है। मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने इस संबंध में कहा कि हम इन आरोपों का खंडन करते हैं कि रेलवे सहयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं, बैठक कर रहे हैं, ताकि हम अपने यात्रियों को बेहतरीन सेवा दे सकें।

उधर, पश्चिम रेलवे ने कहा है कि भारी बारिश के बावजूद दिन भर चारों लाइनों पर यातायात चलता रहा। ट्रेन संचालन की सुरक्षा के मद्देनजर डाउन स्लो लाइन पर कुछ जगहों में जलजमाव के कारण माटुंगा रोड-माहिम सेक्शन में ट्रेनों को 25 किमी प्रति घंटे की सीमित गति से ही चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed