फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai rain all updates todaym, Underground parking in Mumbai flooded, 400 vehicles submerged

महाराष्ट्र: मुंबई में बारिश का कहर जारी, भूमिगत पार्किंग स्थल में भरा पानी, 400 गाड़ियां डूबीं

Mon, 19 Jul 2021 10:08 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Jul 2021 10:08 PM IST
सार

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने प्रभावित वाहनों की सटीक संख्या नहीं बताई लेकिन उसने कहा कि वह परिसर का प्रबंधन करने वाले एक निजी ठेकेदार के साथ हुए समझौते का अध्ययन करने के बाद वाहन मालिकों को मुआवजा देने की संभावना पर गौर करेगा।

विज्ञापन
Mumbai rain all updates todaym, Underground parking in Mumbai flooded, 400 vehicles submerged
मुंबई में बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई में भारी बारिश की वजह से एक भूमिगत पार्किंग स्थल में पानी भर गया जिसमें महंगी कारें, बाइकें और ऑटो रिक्शा समेत करीब 400 गाड़ियां डूब गईं। उपनगरीय कांदिवली में ठाकुर कॉम्प्लेक्स में मुंबई नगर निकाय ने इस पार्किंग स्थल का निर्माण कराया था। एक कार्यकर्ता ने सोमवार को यह दावा किया।

विज्ञापन


बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने प्रभावित वाहनों की सटीक संख्या नहीं बताई लेकिन उसने कहा कि वह परिसर का प्रबंधन करने वाले एक निजी ठेकेदार के साथ हुए समझौते का अध्ययन करने के बाद वाहन मालिकों को मुआवजा देने की संभावना पर गौर करेगा।
विज्ञापन


पश्चिमी उपनगरों में शनिवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक निजी ठेकेदार द्वारा संचालित नगर निकाय की पार्किंग में बारिश का पानी घुस गया। इस कारण स्थल में खड़े दो, तिपहिया व चौपहिया वाहन पानी में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता ने कहा कि रविवार की सुबह भूमिगत पार्किंग में 15 फुट तक पानी था और करीब 400 वाहन प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि महंगी ऑडी जैसी कारों समेत कई ऑटो रिक्शा, दो पहिया वाहन व अन्य कारें डूब गई हैं। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह से पानी निकाला जा रहा है, लेकिन पार्किंग के अंदर अब भी करीब तीन फुट पानी है।


भाजपा की स्थानीय पार्षद सुनीता यादव ने कहा कि पार्किंग स्थल में पहले कुछ इंच तक पानी भर जाता था, लेकिन इस बार स्थिति "भयानक" है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय को सभी वाहन मालिकों को मुआवजा देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि पास में पोयसर इलाके में स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कई ऑटोरिक्शा चालकों ने अपने वाहन वहीं खड़े किए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed