फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Raid in Navi Mumbai 11 Nigerians arrest on drug racket charges, cocaine worth Rs 1.61 crore recovered.

Mumbai: नवी मुंबई में छापेमारी, ड्रग रैकेट के आरोप में 11 नाइजीरियन गिरफ्तार, 1.61 करोड़ के कोकीन भी बरामद

Sat, 27 Apr 2024 12:27 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sat, 27 Apr 2024 12:27 PM IST
सार

नवी मुंबई ने पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर ड्रग्स रैकेट को पकड़ा है। जहां से उनको 1.61 करोड़ की कोकीन और कई नशीले पदार्थ बरामद हुए, इसके साथ ही वहां से ड्रग रैकेट चलाने वाले 11 नाइजीरिन को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Mumbai: Raid in Navi Mumbai 11 Nigerians arrest on drug racket charges, cocaine worth Rs 1.61 crore recovered.
police crime - फोटो : istock

विस्तार

नवी मुंबई ने पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर ड्रग्स रैकेट को पकड़ा है। जहां से उनको 1.61 करोड़ की कोकीन और कई नशीले पदार्थ बरामद हुए, इसके साथ ही वहां से ड्रग रैकेट चलाने वाले 11 नाइजीरिन को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को नवी मुंबई से ड्रग्स रैकेट पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि नवी मुंबई के वाशी के कोपरीगांव एक घर में कुछ लोग ड्रग रैकेट चला रहे हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की एक टीम ने यहा छापेमारी की। जिसमें कुछ 11 नाइजीरियन को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि छापेमारी में यहां से 1.61 करोड़ की कोकीन और कुछ नशीले पदार्थ की बरामद किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 से 50 साल की उम्र के 11 नाइजीरियन को गिरफ्तार किया गया। शनिवार सुबह ऑपरेशन चलाकर उनको पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई दवाओं में अधिकतर कोकीन थीं, इसके अलावा मेफेड्रोन और एमडीएमए भी था। ये सब ड्रग्स लगभग 1,61,00,000 रुपये के थे। उन्होंने बताया कि उसके साथ लगभग 25 लाख रुपये के मोबाइल फोन और अन्य उपकरण भी खरीदे गए। अधिकारी ने कहा कि वाशी के एपीएमसी पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed