{"_id":"616b8e31b12dda24ba4f2c24","slug":"mumbai-postal-reigon-launches-know-your-postman-mobile-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"KNOW YOUR POSTMAN: डाक विभाग ने लांच की 'नो योर पोस्टमैन' एप, एक क्लिक से मोबाइल पर आएगी डाकिए की सारी जानकारी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
KNOW YOUR POSTMAN: डाक विभाग ने लांच की 'नो योर पोस्टमैन' एप, एक क्लिक से मोबाइल पर आएगी डाकिए की सारी जानकारी
Sun, 17 Oct 2021 08:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:15 AM IST
सार
पिन कोड, जगह या फिर पोस्ट ऑफिस का नाम डालकर इस एप के माध्यम से पोस्टमैन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह एप्लीकेशन 16 अक्तूबर से प्लेस्टोर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
नो योर पोस्टमैन एप को लांच करतीं पोस्टमास्टर जनरल स्वाती पांडेय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई डाक विभाग ने लोगों की सहूलियत के लिए शनिवार को 'नो योर पोस्टमैन' एप लांच की है। इसके जरिए आप घर बैठे अपने क्षेत्र के बीट पोस्टमैन की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय मेल दिवस के अवसर पर लांच की गई इस एप्लीकेशन को डाक विभाग ने एक क्रांति बताया है।
विज्ञापन
एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पोस्टमास्टर जनरल स्वाती पांडेय ने बताया कि मुंबई में डाक विभाग के इतिहास में यह पहली एप्लीकेशन है, जिसके जरिए लोग बीट पोस्टमैन की सारी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एप्लीकेशन को मुंबई पोस्टल विभाग द्वारा ही बनाया गया है और 16 अक्तूबर से यह एप गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
86 हजार जगहों का डाटाबेस
स्वाती पांडेय ने बताया कि मुंबई एक बड़ा क्षेत्र है। इसलिए एप्लीकेशन में 86 हजार जगहों का डाटाबेस है। लोग जगह, पिनकोड या फिर पोस्ट ऑफिस का नाम डाल कर बीट पोस्टमैन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एप्लीकेशन पर आप जिस बीट पोस्टमैन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। उसका नाम, मोबाइल नंबर, फोटो और पोस्ट ऑफिस का नाम आपके मोबाइल के स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन