वन यूआई 9.5 में आए कमाल के फीचर्स: लॉक स्क्रीन पर 3D इफेक्ट, प्राइवेसी डिस्प्ले हुआ स्मार्ट, मिले 6 नए फीचर
- सैमसंग ने Galaxy S26 के लिए One UI 9.5 का पहला बीटा अपडेट जारी कर दिया है।
- इसमें ऐसे फीचर शामिल हैं, जो फोन की प्राइवेसी से लेकर फाइल शेयरिंग और स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट तक को बेहतर बनाते हैं।
- कंपनी Galaxy S27 के लॉन्च के साथ One UI 9.5 का स्टेबल अपडेट रोलआउट कर सकती है।

विस्तार
सैमसंग One UI 9.5, One UI 9.5 अपडेट, गैलेक्सी S26 अपडेट, सैमसंग के नए फीचर, सैमसंग ऐप लॉक, बिना Secure Folder ऐप लॉक, Quick Share Tap to Share, सैमसंग प्राइवेसी डिस्प्ले, Galaxy S26 फीचर्स, 3D लाइव वॉलपेपर, सैमसंग My Files, फोन की स्टोरेज खाली कैसे करें, स्क्रीन टाइम कंट्रोल, Pause before app launch, सैमसंग बीटा अपडेट, गैलेक्सी S27 सीरीज, सैमसंग सॉफ्टवेयर अपडेट
सैमसंग ने Galaxy S26 सीरीज के लिए One UI 9.5 का पहला बीटा अपडेट चुनिंदा देशों में जारी कर दिया है। इसमें एप लॉक, Quick Share से फोन टैप करके फाइल शेयर करने और लॉक स्क्रीन पर 3D वॉलपेपर जैसे फीचर शामिल हैं। इसके अलावा Privacy Display को ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है। अपडेट में स्टोरेज खाली करने और स्क्रीन टाइम घटाने के लिए भी नए टूल दिए गए हैं।
One UI 9.5 में मिले 6 नए फीचर
सैमसंग के नए One UI 9.5 अपडेट में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो फोन की प्राइवेसी, फाइल शेयरिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। Galaxy S26 पर बीटा वर्जन इस्तेमाल करने के बाद सामने आए ये फीचर बहुत काम के हैं। आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।
1. अब बिना Secure Folder के लॉक कर सकेंगे एप
One UI 9.5 का सबसे उपयोगी बदलाव नेटिव App Lock फीचर है। अभी तक सैमसंग फोन में किसी ऐप को लॉक करने के लिए Secure Folder या दूसरे विकल्पों का सहारा लेना पड़ता था। नए अपडेट में यह सुविधा सीधे फोन के सिस्टम में मिलती है।
इसके लिए एप आइकन को कुछ देर दबाकर रखें और पैडलॉक के विकल्प पर टैप करें। इसके बाद ऐप लॉक हो जाएगा। एक साथ कई ऐप लॉक करने के लिए Settings में Security and privacy, फिर More privacy settings और App lock पर जाकर ऐप चुन सकते हैं।
लॉक किए गए एप को फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन या फोन के PIN से खोला जा सकेगा। खास बात यह है कि ऐप लॉक होने पर उससे जुड़े होम स्क्रीन विजेट हट जाते हैं और नोटिफिकेशन का कंटेंट भी छिप जाता है। फोन यूजर का चेहरा पहचान ले तो कुछ स्थितियों में ऐप बिना फिंगरप्रिंट सेंसर छुए भी अनलॉक हो सकता है।
2. Privacy Display अब अपने आप होगा एक्टिव
Galaxy S26 Ultra के Privacy Display फीचर को One UI 9.5 में ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है। अब यूजर इसे कुछ खास ऐप और कंटेंट के लिए ऑटोमैटिक तरीके से चालू कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, जब आप लॉक किए गए ऐप, Secure Folder, गैलरी के प्राइवेट एल्बम या Samsung Notes में लॉक किए गए नोट्स खोलेंगे, तो Privacy Display अपने आप एक्टिव हो सकता है। सामान्य गैलरी या नोट्स देखते समय इसकी जरूरत नहीं होगी। इससे बार-बार Privacy Display को मैन्युअली ऑन और ऑफ करने की परेशानी कम होगी।
3. Quick Share में फोन टैप करके शेयर कर सकेंगे फाइल
One UI 9.5 में Quick Share के साथ Tap to Share फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से दो कम्पैटिबल फोन को पीछे की तरफ से एक-दूसरे के पास लाकर कॉन्टैक्ट, लिंक, फोटो, वीडियो और लोकेशन शेयर की जा सकती है।
इस फीचर को चालू करने के लिए Settings में Connected devices, फिर Quick Share और Tap to share पर जाएं। दोनों फोन अनलॉक होने चाहिए और उनमें NFC भी ऑन होना चाहिए।
कॉन्टैक्ट शेयर करने के लिए दोनों फोन के पिछले हिस्से को पास लाना होगा। फोटो, वीडियो या दूसरी फाइल भेजने के लिए पहले उसे चुनें, फिर Share विकल्प पर टैप करके फोन को दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस के पास लाएं।
4. लॉक स्क्रीन पर मिलेगा 3D वॉलपेपर इफेक्ट
सैमसंग ने One UI 9.5 में लॉक स्क्रीन वॉलपेपर के लिए Live Effect जोड़ा है। यह फोटो के आगे और पीछे के हिस्से को अलग करके 3D जैसा डेप्थ इफेक्ट तैयार करता है।
लॉक स्क्रीन एडिट मेन्यू में जाकर Live Effect चुनने पर फोन वॉलपेपर पर यह इफेक्ट अपने आप लागू कर देता है। फोन को हल्का झुकाने पर तस्वीर में भी मूवमेंट दिखाई देता है। इससे साधारण फोटो वाला वॉलपेपर ज्यादा आकर्षक नजर आता है।
5. My Files एप बताएगा कहां से खाली होगी स्टोरेज
फोन की स्टोरेज भरने पर गैर-जरूरी फाइलें ढूंढना अक्सर मुश्किल होता है। One UI 9.5 में सैमसंग के My Files एप को इस काम के लिए बेहतर बनाया गया है।
अब एप में Manage storage के अंदर Free up space का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करने से फोन उन चीजों की जानकारी देगा जिन्हें हटाकर स्टोरेज खाली की जा सकती है। इसमें पुराने एडिटेड फोटो और वीडियो के बैकअप, अस्थायी ट्रैश डेटा, रीसाइकिल बिन की फाइलें और ऐप कैश शामिल हैं।
यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से फाइलों को चुनकर डिलीट कर सकता है। इससे स्टोरेज मैनेज करने के लिए अलग-अलग ऐप में जाने की जरूरत कम होगी।
6. ज्यादा समय तक सोशल मीडिया चलाने से पहले मिलेगा 10 सेकंड का ब्रेक
जो लोग बार-बार सोशल मीडिया या दूसरे डिस्ट्रैक्ट करने वाले एप खोलते हैं, उनके लिए One UI 9.5 में Pause before app launch फीचर दिया गया है।
इसे चालू करने के लिए Settings में Digital Wellbeing और फिर App timers पर जाएं। यहां प्लस आइकन पर टैप करके एप या एप कैटेगरी चुनें और Pause before app launch को ऑन कर दें।
इसके बाद उस एप को खोलने पर 10 सेकंड का इंतजार करना होगा। यह छोटा-सा ब्रेक यूजर को सोचने का मौका देता है कि उसे वाकई उस समय एप खोलने की जरूरत है या नहीं। इसका मकसद बिना एप को ब्लॉक किए स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण रखने में मदद करना है।
कब आएगा One UI 9.5 का स्टेबल अपडेट?
फिलहाल सैमसंग ने Galaxy S26 के लिए One UI 9.5 का पहला बीटा चुनिंदा क्षेत्रों में जारी किया है। कंपनी ने इसके स्टेबल वर्जन की आधिकारिक रिलीज डेट का एलान नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका फाइनल वर्जन अगले साल Galaxy S27 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है।
ध्यान दें कि बीटा अपडेट में शामिल फीचर और उनका काम करने का तरीका फाइनल वर्जन में बदल सकता है। यह भी जरूरी नहीं कि सभी फीचर हर Galaxy फोन में एक साथ मिलें। उनकी उपलब्धता डिवाइस और क्षेत्र के हिसाब से अलग हो सकती है।
- सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा पर बंपर छूट: सीधे 43,000 रुपये सस्ता हुआ यह फ्लैगशिप फोन, अब इतनी कीमत पर खरीदें
- लॉन्च हुआ दुनिया का पहला नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन फोन: 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से है लैस, जानें कीमत
- एपल पर पेटेंट चोरी का आरोप: भारतीय स्टार्टअप कंपनी ने ठोका 1,500 करोड़ का मुकदमा, आईफोन के किस फीचर पर विवाद?
- हुवावे लॉन्च करेगी अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टवॉच: सिर्फ 6.9mm होगी मोटाई, लीक हुईं तस्वीरें, क्या होंगे फीचर्स?