फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police to recover fines from 1000 people who do not wear masks in every zone every day

लापरवाही की तो अब खैर नहीं, मास्क न पहनने पर हजार लोगों का चालान काट सकती है मुंबई पुलिस

Wed, 03 Mar 2021 03:13 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 03 Mar 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police to recover fines from 1000 people who do not wear masks in every zone every day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पुलिस से प्रत्येक जोन में नियमों का उल्लंघन करने वाले कम से कम 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने को कहा है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी कि मुंबई को 12 पुलिस जोन में बांटा गया है और सिटी पुलिस को कोविड-19 नियमों के तहत मास्क नहीं पहनने वालों से 200 रुपये जुर्माना वसूलने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि महानगर में कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए सिंह ने पुलिस से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। अधिकारी के मुताबिक सिंह ने हाल में सभी वरिष्ठ निरीक्षकों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रदर्शन सुधारने और प्रत्येक दिन एक जोन में 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने बताया कि पुलिस कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए नागरिकों के बीच जागरुकता बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक जोन में एक दिन में 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने का लक्ष्य इसलिए तय किया गया है ताकि लोग मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के संबंध में सरकार के निर्देशों का पालन करें।’


अधिकारी ने कहा कि जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि का इस्तेमाल पुलिस कल्याण गतिविधियों में होगा और बाकी रकम बृहन्मुंबई महानगरपालिका को दे दी जाएगी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर 57,692 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इनमें से 25,947 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पिछले साल 18 अप्रैल से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले 10,490 लोगों को दंडित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed