फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police registered FIR against 5 people for make video on TikTok on Tabrez Ansari mob lynching

तबरेज अंसारी भीड़ हिंसा मामला : टिकटॉक पर हत्या का बदला लेने वाला वीडियो वायरल, मामला दर्ज

Tue, 09 Jul 2019 09:47 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Tue, 09 Jul 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police registered FIR against 5 people for make video on TikTok on Tabrez Ansari mob lynching
तबरेज अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : social media

झारखंड के तबरेज अंसारी भीड़ हिंसा मामले का बदला लेने से जुड़े कथित टिकटॉक वीडियो को लेकर मुंबई पुलिस साइबर सेल ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता रमेश सोलंकी ने कहा कि मेरे शिकायत करने के बाद टिकटॉक ने ये वीडियो हटा दिया है साथ में वीडियो बनाने वाले लोगों के तीन अकाउंट को भी डिलीट कर दिया है। अब वो कोई वीडियो टिकटॉक पर नहीं डाल पाएंगे।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहे लोगों के बारे में जब ये जानकारी सामने आई कि वो जी म्यूजिक कंपनी की एलबमों में काम करते हैं तो जी ने उनके साथ वाले अपने वीडियो सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं। टिकटॉक ने भी ये वीडियो अपने ऐप से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो ऐप टिकटॉक के जरिए जारी संक्षिप्त वीडियो में पांच युवक यह कहते हुए दिख रहे हैं, तुमने भले ही मासूम तबरेज अंसारी को मार दिया हो, लेकिन अगर कल उसका बेटा बदला लेता है तो यह मत कहना कि सभी मुसलमान आतंकवादी होते हैं। 


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्योंकि यह 'घृणास्पद' वीडियो दो समुदायों के बीच शांति भंग कर सकता है और सांप्रदायिक तनाव भड़का सकता है, लिहाजा हमने इस वीडियो को पोस्ट करने वाले टिकटॉक अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को बनाने वाले और इसमें दिख रहे व्यक्तियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed