फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police register cheating FIR over affidavits prepared in support of Uddhav led Sena faction

Mumbai: उद्धव गुट के समर्थन में तैयार हलफनामों पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, शिंदे गुट ने किया ये दावा

Sun, 09 Oct 2022 10:15 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 10:15 PM IST
सार

ठाणे के पूर्व महापौर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने एक वीडियो में दावा किया कि मुंबई पुलिस ने 4,682 फर्जी हलफनामे पाए हैं।

विज्ञापन
Mumbai Police register cheating FIR over affidavits prepared in support of Uddhav led Sena faction
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े के समर्थन में तैयार किए जा रहे 4,500 से अधिक हलफनामे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन


ठाणे के पूर्व महापौर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने एक वीडियो में दावा किया कि मुंबई पुलिस ने 4,682 फर्जी हलफनामे पाए हैं। इसकी शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। उन्होंने पार्टी के चुनाव चिह्न पर शिंदे गुट के साथ विवाद के मद्देनजर चुनाव आयोग के समक्ष हलफनामा प्रस्तुत करने के लिए कथित कदाचार पर ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाए है कि शिवसैनिकों ने वह फर्जी हलफनामे चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल करने के लिए तैयार किए थे। म्हास्के ने दावा किया कि यह सब मातोश्री के मार्गदर्शन में हो रहा था। मातोश्री उपनगरीय बांद्रा में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का निजी आवास है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शनिवार को यहां के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में कहा गया है कि शिकायतकर्ता बांद्रा की एक अदालत में गया था और दो व्यक्तियों को हलफनामे के ढेर के साथ-साथ उनपर मुहर लगाते हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मल नगर थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, शपथ पत्र बनवाने वाले व्यक्ति को नोटरी के सामने शारीरिक रूप से उपस्थित रहना होता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम से हलफनामा तैयार किया जा रहा था, वे वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि पुलिस उन लोगों को बुलाएगी और सत्यापित करेगी कि क्या उन्होंने ठाकरे गुट के समर्थन में हलफनामे तैयार करवाए थे। इस बीच, म्हास्के ने मांग की कि चुनाव आयोग को ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट द्वारा अब तक सौंपे गए हलफनामों की जांच की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed