फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police receives blast warning on Dec 31 accused arrested

Maharashtra: RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के पास भी आया शहर में ब्लास्ट से जुड़ा फोन

Sat, 31 Dec 2022 06:35 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 31 Dec 2022 06:35 PM IST
सार

नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर एक बजे अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी। हालांकि, पुलिस को परिसर की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं, मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को कॉल कर शहर में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Mumbai police receives blast warning on Dec 31 accused arrested
MUMBAI POLICE - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को अज्ञात व्यक्ति ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है, जिसके बाद आरएसएस मुख्यालय सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  पुलिस अधिकारी गोरख भामरे ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर एक बजे अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि धमकी मिलने के बाद बम जांच एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और खोजी कुत्ते को बुलाया गया तथा परिसर की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर गश्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी
वहीं, मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को कॉल कर 31 दिसंबर को शहर में बम ब्लास्ट की धमकी दी गई। पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले ने कहा कि उसके पास हथियार और आरडीएक्स हैं। धमकी देने वाले ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसका नाम अजहर है। पुलिस की जांच में पता चला कि नरेंद्र कावले नाम के व्यक्ति ने नशे की हालत में फोन किया था। पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले को गिरफ्तार करने साथ उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed