फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai police investigation on mukesh ambani antilia suspected car case police managed to identify car real owner

अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मालिक की हुई पहचान, सीसीटीवी में नजर आया संदिग्ध

Fri, 26 Feb 2021 02:36 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 26 Feb 2021 02:36 PM IST
सार

  • मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली कार के मालिक की हुई पहचान
  • मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कार पार्क करने वाले शख्स को देखा
  • मुंह पर मास्क लगे होने की वजह से शख्स की नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
mumbai police investigation on mukesh ambani antilia suspected car case police managed to identify car real owner
मुकेश अंबानी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई - फोटो : ANI

विस्तार

मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार को लेकर पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है। मुंबई पुलिस ने कहा कि अंबानी के घर के बाहर जो कार खड़ी की गई थी, वो मुंबई के विकरोली इलाके से कुछ दिन पहले चुराई गई थी। गाड़ी का नंबर क्षतिग्रस्त था लेकिन कार के असली मालिक की पहचान कर ली है। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि जिस शख्स ने मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार खड़ी की थी, उसे सीसीटीवी फुटेज में देख लिया गया है। हालांकि शख्स ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और हुड के ऊपरी हिस्से को अपने सिर पर डाल रखा था, जिस वजह से शख्स की पहचान ही नहीं हो पाई। 
विज्ञापन

 
इधर मुंबई पुलिस पीआरओ का कहना है कि कार में जिलेटिन का कुछ हिस्सा पाया गया। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आईपीसी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कार के अंदर से एक चिट्ठी मिली है लेकिन जांच अभी प्राथमिक स्तर पर है, इसलिए कंटेंट साझा नहीं किया जा सकता।





'कार में मिला जिलेटिन व्यावसायिक-ग्रेड जिलेटिन'
मुंबई पुलिस ने बताया कि हाल ही के दिनों में अंबानी परिवार को किसी तरह का कोई धमकी भरा पत्र नहीं मिला था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हर उस जगह से सीसीटीवी फुटेज को इकट्ठा कर लिया है, जहां से ये कार गुजरी होगी। पुलिस ने बताया कि कार में से जो जिलेटिन मिला है, वो सैन्य-ग्रेड जिलेटिन नहीं है बल्कि व्यावसायिक-ग्रेड है। 

व्यावसायिक ग्रेड (कमर्शियल-ग्रेड) जिलेटिन एक तरह से खुदाई करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि गुरुवार रात को मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध स्कॉर्पियो कार में 20 जिलेटिन छड़ें मिली थीं, जिसके बाद वहां पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। 

मुंबई इंडियंस के बैग में मिली चिट्ठी

पुलिस ने बताया कि कार में मुंबई इंडियंस लोगो के बैग में चिट्ठी मिली है, जिसमें ट्रेलर वाली बात का खुलासा किया गया है। बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की क्रिकेट टीम है, जिसके मालिक मुकेश अंबानी हैं। इस कार में से एक चिट्ठी भी मिली है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। चिट्ठी में लिखा है ‘ये तो सिर्फ एक ट्रेलर है। नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा और पूरा इंतजाम हो गया है।’ 

पुलिस ने बताया कि शख्स की ओर से अंबानी परिवार पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी और हर काफिले को ट्रैक किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जिस कंपनी का जिलेटिन इस गाड़ी में था, वो नागपुर की कंपनी है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच टीम नागपुर जाकर जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed