फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police get threat call about 'serial bomb blasts' in local trains; man held

Mumbai: लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की दी धमकी, तो मुंबई पुलिस ने शख्स को दबोचा

Sun, 06 Aug 2023 01:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 06 Aug 2023 01:59 PM IST
सार

जुहू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वह व्यक्ति बिहार से आया था और पिछले 10 दिनों से मुंबई में था। कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Mumbai Police get threat call about 'serial bomb blasts' in local trains; man held
मुंबई पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई में धमकी भरे कॉल आने का सिलसिला जारी है। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी को मारने की धमकी दी गई थी। वहीं, अब  मुंबई की लोकल ट्रेनों में सीरियल ब्लास्ट की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आई कॉल के बाद पुलिस चौंकन्नी हो गई और 25 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि संदेह है कि उस व्यक्ति ने नशे की हालत में फोन किया था।

विज्ञापन

कॉल करने वाले शख्स ने यह सूचना दी है कि मुंबई में सीरियल बम धमाके होने वाले हैं। फोन करने वाले शख्स ने दावा किया है कि मुंबई लोकल ट्रेन में बम धमाके होने वाले हैं। यहां पर बम रखे गए हैं। कॉल को उठाने वाले पुलिसकर्मी ने उससे अधिक जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उसने ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

शख्स ने खुद बताया अपना पता

पुलिस ने जब कॉल करने वाले शख्स से पूछा कि कौन सी ट्रेन में बम को प्लांट किया है, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। सामने से यह कहकर फोन रख दिया गया कि वह जुहू के विलेपार्ले इलाके से बोल रहा है। पुलिस ने इसे कंफर्म करने के लिए फोन की लोकेशन को ट्रेस किया। उसने जुहू से कॉल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थानों को किया सतर्क 

कॉल करने वाले ने कुछ देर बाद अपने मोबाइल को बंद कर दिया। घटना की गंभीरता को देखने हुए संबंधित पुलिस थानों को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति के मोबाइल फोन नंबर का पता लगाया और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से उस व्यक्ति को जुहू इलाके से पकड़ लिया गया, जहां से उसने कथित तौर पर धमकी भरा फोन किया था। 

बिहार से आया था शख्स

जुहू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वह व्यक्ति बिहार से आया था और पिछले 10 दिनों से मुंबई में था। पुलिस ने कहा कि कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि वह व्यक्ति आदतन शराब पीने का आदी था। संदेह है कि उसने नशे की हालत में फोन किया था। अधिकारी ने कहा कि हम उसके बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed