{"_id":"5e0913f88ebc3e87be2cf323","slug":"mumbai-police-freed-two-women-including-foreign-woman-in-illegal-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, विदेशी महिला समेत दो को मुक्त कराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, विदेशी महिला समेत दो को मुक्त कराया
Mon, 30 Dec 2019 02:30 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 30 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में मुंबई पुलिस ने अंधेरी के होटल से एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके चंगुल से एक विदेशी सहित दो महिलाओं को मुक्त कराया। डीसीपी शिवदीप लांडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को मारोल मेट्रो स्टेशन के पास होटल में छापेमारी की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 20 से 21 साल की जिन दो महिलाओं को मुक्त कराया गया है, उनमें एक विदेशी और दूसरी स्थानीय निवासी है। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला दलाल की पहचान विले पारले की रहने वाली सोनी उर्फ प्रभा प्रबीर मांडी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले पिछले आठ दिनों में पुलिस ने कथित देह व्यापार के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था और 15 महिलाओं को मुक्त कराया। इन महिलाओं को फिल्म और टीवी सीरियल में काम दिलाने का झांसा देकर मुंबई के विभिन्न होटलों से फंसाया गया था।
विज्ञापन