{"_id":"632dc29645e06174cc30cd8a","slug":"mumbai-police-file-charge-sheet-against-eight-in-rs-2500-crore-drug-seizure-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई पुलिस ने आठ के खिलाफ की चार्जशीट दाखिल, 2500 करोड़ रुपये की ड्रग्स की थी जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने आठ के खिलाफ की चार्जशीट दाखिल, 2500 करोड़ रुपये की ड्रग्स की थी जब्त
Fri, 23 Sep 2022 11:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:20 PM IST
सार
नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में 4,818 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने शुक्रवार को करीब 2,500 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स मामले में शुक्रवार को आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत सभी आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत जेल में हैं।
विभागीय अधिकारी ने कहा कि, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में 4,818 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था, जिन्हें मुंबई अपराध शाखा ने ‘म्याऊं म्याऊं’ के नाम से चर्चित सिंथेटिक उत्तेजक मादक द्रव्य बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पिछले महीने एएनसी ने पालघर जिले के नालासोपारा, ठाणे जिले के अंबरनाथ और गुजरात के अंकलेश्वर में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान लगभग 2,500 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन को जब्त किया था। कार्रवाई के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। अभी एएनसी ड्रग्स को खफाने वालों की तलाश कर रही है।