फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police constable died during treatment, drug addicts beaten him and given poisonous injection in back

Mumbai: मुंबई पुलिस के कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत, नशेड़ियों ने मारपीट कर पीठ में लगाया था जहरीला इंजेक्शन

Thu, 02 May 2024 12:24 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 12:24 PM IST
सार

मुंबई में नशेड़ियों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद घायल एक 30 वर्षीय कांस्टेबल की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। लोकल ट्रेन में सफर करते समय एक नशेड़ी ने कांस्टेबल का फोन छीन लिया था, जिसे वापस पाने के लिए कांस्टेबल की नशेड़ियों के एक ग्रुप से हाथापाई हुई थी।

विज्ञापन
Mumbai Police constable died during treatment, drug addicts beaten him and given poisonous injection in back
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में नशेड़ियों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद घायल एक 30 वर्षीय कांस्टेबल की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती था। लोकल ट्रेन में सफर करते समय एक नशेड़ी ने कांस्टेबल का फोन छीन लिया था, जिसे वापस पाने के लिए कांस्टेबल की नशेड़ियों के एक ग्रुप से हाथापाई हुई थी। नशेड़ियों द्वारा मारपीट किए जाने और पीठ में जहरीला इंजेक्शन लगाने से कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कांस्टेबल विशाल पवार ठाणे का रहने वाला था। वह मुंबई पुलिस की स्थानीय शस्त्र इकाई में तैनात था। घटना 28 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे की है। कांस्टेबल विशाल सादा कपड़ों में लोकल ट्रेन से ड्यूटी के लिए जा रहा था। इस बीच वह खिड़की के पास खड़े होकर फोन पर बात करने लगा। मुंबई में सायन और माटुंगा रेलवे स्टेशन के बीच जैसे ही ट्रेन धीमी हुई, वहां खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने पवार के हाथ पर वार किया, जिससे मोबाइल नीचे गिर गया और आरोपी उसे लेकर ट्रेक के बीच भागने लगा।  

विज्ञापन

विशाल को अगले दिन सुबह होश आया 
अधिकारी ने बताया कि विशाल भी ट्रेन से नीचे उतर गया और व्यक्ति का पीछा करने लगा। कुछ दूरी पर नशेड़ियों के एक ग्रुप ने विशाल को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कांस्टेबल की पीठ में जहरीला इजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद विशाल बेहोश हो गया। उसे अगले दिन की सुबह होश आया, जिसके बाद वह घर वापस चला गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत खराब देख परिवार ने अस्पताल में कराया भर्ती 
कांस्टेबल की हालत खराब देख परिवार के सदस्यों ने उसे ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक पुलिस अधिकारी ने कांस्टेबल विशाल का बयान लिया और कोपरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। इसके बाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) दादर के लिए केस ट्रांसफर किया गया।  

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित 
अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान कांस्टेबल विशाल की बुधवार को मौत हो गई। वहीं, जीआरपी अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed