{"_id":"5ee3b0078ebc3e42d371310b","slug":"mumbai-police-becomes-more-modern-now-it-will-be-patrolling-with-electronic-segway-scooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पुलिस हुई और आधुनिक, अब इलेक्ट्रॉनिक सेगवे से करेगी पेट्रोलिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई पुलिस हुई और आधुनिक, अब इलेक्ट्रॉनिक सेगवे से करेगी पेट्रोलिंग
Fri, 12 Jun 2020 10:10 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
सेगवे के साथ मुंबई पुलिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते मामले के बीच मुंबई पुलिस की आधुनिकीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस को गश्ती के लिए 50 सेगवे आवंटित किए हैं। सेल्फ बैलेंस्ड वाले इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों का इस्तेमाल पुलिस द्वारा अलग-अलग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तुरंत और आसानी से पहुंचने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
गृह मंत्री के मुताबिक शुरुआत में 10 सेगवे वर्ली और पांच सेगवे नरीमन पॉइंट पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बांद्रा, जूहु और वर्सोवा में भी इनकी तैनाती पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस दो पहिए के ऑटोमैटिक स्कूटर की मदद से पुलिसकर्मी भीड़ वाले इलाकों में गश्त करेंगे, उनके मास्क पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगा होगा जिसके जरिए वे पब्लिक से बात कर सकेंगे।
गृहमंत्री ने कहा, 'कोरोना महामारी के इस दौर में सुरक्षा के साथ-साथ वे सोशल डिस्टेंसिंग की भी निगरानी करेंगे और लोगों को इस मामले में जागरूक भी करेंगे।