{"_id":"5d53a39e8ebc3e6c9a25deb0","slug":"mumbai-police-arrest-close-aide-of-dawood-brother-anees-ibrahim-saeed-from-kannur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम का साथी सईद गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम का साथी सईद गिरफ्तार
Wed, 14 Aug 2019 11:33 AM IST
पंखुड़ी सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने केरल के कन्नूर हवाई अड्डे से, भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के एक साथी को गिरफ्तार किया है। वह दुबई से वहां पहुंचा था।अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद अल्ताफ अब्दुल लतीफ सईद (52) दाऊद के छोटे भाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के अभियान और हवाला कारोबार चलाता था। वह भारत तथा विदेश में रह रहे सभी बदमाशों के संपर्क में था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, ‘‘ सईद नवी मुम्बई के वाशी में रहता था और दुबई से कन्नूर हवाई अड्डे पहुंचते ही सोमवार को मुंबई पुलिस के जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ (एईसी) की अपराध शाखा के अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।’’ उन्होंने बताया कि एईसी के अधिकारी उसे मुम्बई ले आए और वहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सईद को यहां मकोका की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन