फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai phone tapping case Preparations for action on Rashmi Shukla Chief Secretary submitted report to CM

मुंबई: फोन टैपिंग में रश्मि शुक्ला पर कार्रवाई की तैयारी, मुख्य सचिव ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट

Fri, 26 Mar 2021 04:05 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 Mar 2021 04:05 AM IST
सार

  • कानून-व्यवस्था को खतरा बता रश्मि ने मांगी थी फोन टैपिंग की अनुमति।
  • मुख्य सचिव ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट, कहा- गलत आधार पर ली फोन टैपिंग की इजाजत।

विज्ञापन
Mumbai phone tapping case Preparations for action on Rashmi Shukla Chief Secretary submitted report to CM
महाराष्ट्र की आईपीएस रश्मि शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में तबादला रैकेट के मामले में नया मोड़ आ गया है। मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंप दिया। रिपोर्ट में राज्य खुफिया विभाग की तत्कालीन आयुक्त रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा गया है कि उन्होंने गलत आधार पर फोन टैपिंग की इजाजत ली और निजी व्यक्तियों के फोन टैप कर सरकार की आंख में धूल झोंका।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने पिछले दिनों राज्य खुफिया विभाग की तत्कालीन आयुक्त रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट के आधार पर तबादलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव से मिलकर जांच की मांग की है। इससे महाविकास आघाड़ी सरकार में हलचल मच गई थी। मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे को इससे संबंधित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


कुंटे ने अपनी रिपोर्ट कहा है कि 2020 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुल 167 तबादले किए गए, जिसमें से चार अपवाद रहे। शेष सभी तबादले पुलिस आस्थापना बोर्ड-1 की सिफारिश के अनुसार किए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि तत्कालीन डीजीपी सुबोध कुमार जायसवाल ने तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सीताराम कुंटे को यह रिपोर्ट सौंपी थी। कुंटे अब राज्य के मुख्य सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था को खतरा बता रश्मि ने मांगी थी फोन टैपिंग की अनुमति
रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया विभाग की तत्कालीन आयुक्त रश्मि शुक्ला ने जुलाई 2020 में यह कह कर फोन टैपिंग की अनुमति मांगी थी कि कुछ व्यक्तियों से सार्वजनिक कानून-व्यवस्था को खतरा पहुंच सकता है। कानून-व्यवस्था को खतरे के तहत आतंकवाद व दंगे भड़कने जैसे मामले आते हैं। इसके आधार पर शुक्ला ने कुछ लोगों के फोन टैप किए, जिसमें कुछ अधिकारियों के तबादले को लेकर बातचीत टैप की गई थी।

25 अगस्त को उन्होंने अपनी रिपोर्ट राज्य के पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल को सौंपी थी। जायसवाल ने यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2020 को तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के सुपुर्द किया था। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ठाकरे को दी गई तो उन्होंने इसकी छानबीन के निर्देश दिए। 31 अगस्त, 2020 को इस रिपोर्ट से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई, जिसमें कहा गया कि रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में तबादले को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं हैं।


तब रश्मि शुक्ला ने मांगी थी माफी
रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्ला ने फोन टैपिंग के लिए मिली अनुमति का गलत इस्तेमाल किया। इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद रश्मि शुक्ला ने व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और मुझसे (कुंटे) मिलकर माफी मांगी थी। उन्होंने कैंसर से पति की मौत और बच्चों की पढ़ाई का हवाला देते हुए माफ करने की गुजारिश की थी। शुक्ला ने कहा था कि मुझसे गलती हुई है। मुझे यह रिपोर्ट वापस लेने की अनुमति दी जाए। उनके माफी मांगने के बाद शुक्ला पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed