फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai news update man allegedly killed a kitten by twisting its neck at Matunga

मुंबई: माटुंगा में शख्स ने बिल्ली के बच्चे की गर्दन मरोड़ कर मार डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 20 Apr 2023 11:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 11:44 PM IST
सार

माहिम थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 
 

विज्ञापन
mumbai news update man allegedly killed a kitten by twisting its neck at Matunga
cat - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई के माटुंगा में बृहस्पतिवार को एक शख्स ने कथित तौर पर बिल्ली के बच्चे की गर्दन मरोड़ कर मार डाला, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, माटुंगा के टीएच कटारिया रोड पर आरोपी ने बिल्ली के बच्चे की गर्दन मरोड़ कर मारा था। उस दौरान वहां से गुजर रहे एक 22 वर्षीय युवक ने उसे देख लिया और आरोपी के खिलाफ मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शिकायत दर्ज कराने वाला युवक घटना के समय अपने घर जा रहा था। उसने माटुंगा इलाके में एक रेस्तरां के पास बिल्ली के बच्चे के साथ शख्स को देखा। दर्ज शिकायत के मुताबिक वह बिल्ली के बच्चे की गर्दन मरोड़ रहा था। जिससे बिल्ली के बच्चे की मौत हो गई। युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

माहिम थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 428 (जानवरों को मारने या अपंग बनाने की शरारत) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


दो महीने में 96 फरार और 248 वांछित आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने 14 फरवरी से 15 अप्रैल के बीच 96 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्हें अदालतों ने फरार घोषित किया था। इसके अलावा 248 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि फरार और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, कम से कम 26 फरार और 27 वांछित आरोपी मारे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed