फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Mumbai local train affected after heavy rains, tree fell on track, rail services suspended

Mumbai: भारी बारिश के बाद मुंबई लोकल ट्रेन प्रभावित, ट्रैक पर गिरा पेड़, रेल सेवाएं स्थगित

Sun, 07 Jul 2024 03:21 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 07 Jul 2024 03:21 PM IST
सार

भारी बारिश के बाद पेड़ गिरने से मुंबई लोकल ट्रेन का कल्याण-कसारा मार्ग प्रभावित हुआ। जिसमें कुछ रेल के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं और कुछ ट्रेनों को स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
Mumbai: Mumbai local train affected after heavy rains, tree fell on track, rail services suspended
रेल पटरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारी बारिश के कारण ठाणे जिले के कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच पेड़ गिरा गया। पेड़ गिरने के कारण से ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं। जिस कारण से कल्याण-कसारा मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया।  
विज्ञापन


महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार सुबह कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच ट्रेन यातायात बाधित हो गया। सुबह तकरीबन 6:30 बजे ट्रेनों के कारण अटगांव और थानसित स्टेशनों के बीच पटरियों पर मिट्टी आ गई। वाशिंद स्टेशन के पास एक पेड़ गिर गया। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से व्यस्त कल्याण-कसारा मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, "कसारा और टिटवाला के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं।" 
विज्ञापन


वहीं रेलवे अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे पटरियों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया। मध्य रेलवे के एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) पोल झुक गया और वाशिंद के पास मुंबई जाने वाली पंजाब मेल ट्रेन का पेंटोग्राफ उसमें उलझ गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है और जल्द से जल्द पटरियों को साफ करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण ट्रेनों का रूट किया परिवर्तित
वासिंद-खडावली सेक्शन में जलभराव के कारण ट्रेनों को कल्याण-लोनावाला-पुणे-मिराज-लोंडा-मडगांव मार्ग से परिवर्तित किया गया। वाशिंद और खडावली स्टेशनों के बीच पटरियों पर जलभराव की खबरें हैं। वहीं लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को परिवर्तित किया गया और कुछ को बीच में ही रोक दिया गया। बता दें कि उपनगरीय सेवाओं को मुंबई और ठाणे, पालघर और रायगढ़ सहित पड़ोसी क्षेत्रों की जीवन रेखा माना जाता है। मध्य रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क पर प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed