{"_id":"6a66f4a0711255f8fb018cd5","slug":"mumbai-model-who-stop-police-van-in-protest-file-complained-in-cyber-cell-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली मॉडल बोलीं- अब सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा निशाना, साइबर सेल में शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली मॉडल बोलीं- अब सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा निशाना, साइबर सेल में शिकायत
सार
मुंबई में पुलिस वैन रोककर सोशल मीडिया पर वायरल हुई मॉडल को अब सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने इस मामले में साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी हुई रिया की तस्वीर हुई वायरल
- फोटो : एक्स
विस्तार
मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में पिछले सप्ताह प्रदर्शनकारियों से भरी पुलिस वैन को रोकने की कोशिश करने वाली 27 वर्षीय मॉडल रिया यादव उर्फ रिया अहीर ने अब सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे उत्पीड़न और बदनामी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद खुद को निशाना बनाए जाने से परेशान मॉडल ने कार्रवाई की मांग की है।
साइबर सेल में की शिकायत
रिया यादव ने बताया कि उन्होंने शनिवार को इस संबंध में लिखित शिकायत दी है। वह सोमवार को साइबर सेल के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करने, गालियां देने और उनकी छवि खराब करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करेंगी।
पीड़िता का दावा- ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा
रिया का आरोप है कि 22 जुलाई की घटना के बाद से उन्हें लगातार ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। उनका कहना है कि फिलहाल यह मामला इंटरनेट तक सीमित है, लेकिन अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि इस पूरे विवाद का असर उनके माता-पिता पर पड़े।
विज्ञापन
22 जुलाई की घटना का जिक्र करते हुए रिया ने कहा कि उस दिन उन्होंने आम लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी। उन्हें जो गलत लगा, उसके खिलाफ उन्होंने विरोध जताया। अब जब उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है, तो वह अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए भी कानूनी लड़ाई लड़ेंगी और इस तरह की बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हैं।