Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Metro Traveling on the Mumbai Metro will be easier bookings can be made via WhatsApp.

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो में सफर अब और आसान, टिकट के लिए नहीं लगनी होगी लाइन; व्हाट्सएप से कर सकेंगे बुकिंग

Mon, 13 Oct 2025 07:57 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 13 Oct 2025 07:57 PM IST
सार

मुंबई मेट्रों में अब सफर और आसान होगा। साथ ही यात्रियों को अब लंबी लाइनों में भी लगने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री बड़े आसानी से वॉट्सएप के जरिए टिकट बुक कर सेकेंगे। आइए जानते है कैस?

विज्ञापन
Mumbai Metro Traveling on the Mumbai Metro will be easier bookings can be made via WhatsApp.
मुंबई मेट्रो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Google Gemini

विस्तार

मुंबई मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की बात सामने आ रही है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) ने मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) के लिए वॉट्सऐप के जरिए टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। ऐसे में अब यात्री साउथ मुंबई के कफ परेड से लेकर नॉर्थ-वेस्ट के आरे-जोगेश्वरी लिंक रोड (जेवीएलआर) तक के सफर के लिए वॉट्सऐप से क्यूआर कोड टिकट ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार यात्रियों को बस +91 98730 16836 नंबर पर 'Hi' भेजना होगा या स्टेशन पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद बातचीत के आसान इंटरफेस के जरिए टिकट मिल जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- दुर्गापुर दुष्कर्म मामला: महिला आयोग ने सीएम ममता को लिखा पत्र, पीड़िता को राहत देने के लिए की सिफारिश

विज्ञापन

एक बार छह टिकट की हो सकेगी बुकिंग
बता दें कि इस सेवा के जरिए एक बार में 6 टिकट तक बुक किए जा सकते हैं। इसमें यूपीआई से भुगतान पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, जबकि कार्ड से पेमेंट पर मामूली चार्ज लगेगा। एमएमआरसी की एमडी अश्विनी भिडे ने बताया कि यह पहल यात्रियों को सुविधाजनक, टिकाऊ और डिजिटल यात्रा अनुभव देने की दिशा में एक अहम कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा पेलोकल फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दी जा रही है और इसके लिए कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'Mumbai One' मोबाइल ऐप लॉन्च किया था, जिससे मेट्रो, बस और लोकल ट्रेन के टिकट एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकते हैं। मुंबई मेट्रो की लाइन 2A और सात पर यह वॉट्सऐप टिकटिंग पहले से ही चालू है और दिल्ली मेट्रो में भी इसका उपयोग हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- Indo-Canada: क्रिटिकल मिनरल्स और एआई में कनाडा करेगा भारत को सहयोग, व्यापारिक संबंध सुधारने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed