फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Durgapur harassment case Women Commission writes to CM Mamata recommends relief to the victim

दुर्गापुर दुष्कर्म मामला: महिला आयोग ने सीएम ममता को लिखा पत्र, पीड़िता को राहत देने के लिए की सिफारिश

Mon, 13 Oct 2025 06:59 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 13 Oct 2025 06:59 PM IST
सार

दुर्गापुर गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने पीड़िता की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर ममता सरकार को कई अहम सिफारिशें भेजीं। आयोग ने विशेष परीक्षा, कॉलेज ट्रांसफर, सुरक्षा बढ़ाने और तेज न्याय प्रक्रिया की मांग की। चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन
Durgapur harassment case Women Commission writes to CM Mamata recommends relief to the victim
सीएम ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में निजी मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पीड़िता के परिवार के साथ-साथ पूरा देश न्याय का इंतजार कर रहा है। ऐसे में अब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को गहरी चिंता जताई और पीड़िता की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए कई अहम सिफारिशें कीं। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र भेजकर कहा कि पीड़िता को शिक्षा में आ रही बाधा और मानसिक आघात को देखते हुए तुरंत राहत दी जाए।

विज्ञापन


विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता। हमें पीड़िता को न्याय मिलने तक इस मामले की निगरानी करनी होगी। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी होना, न्याय से इनकार करने के बराबर है। बता दें कि इससे पहले एनसीडब्ल्यू की सदस्य अर्चना मजूमदार ने हाल ही में दुर्गापुर जाकर मामले की जांच की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- West Bengal: 'फतवा जारी कर दें कि लड़कियां घर से बाहर...', CM ममता पर बरसे आरजी कर मामले की पीड़िता के पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग ने ममता सरकार से की ये सिफारिशें
दुर्गापुर गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कई अहम सिफारिशें की हैं। आयोग ने कहा कि अगर पीड़िता मानसिक स्थिति के कारण परीक्षा नहीं दे पाती, तो  नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) और विश्वविद्यालय विशेष परीक्षा आयोजित करें। यदि वह मौजूदा मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित महसूस नहीं करती, तो उसका ट्रांसफर किसी अन्य कॉलेज में कराया जाए।



आयोग ने ये भी सिफारिश में अस्पताल से सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट मांगी गई है और कॉलेज परिसर में सुरक्षा मानकों की एक महीने के भीतर जांच कराने को कहा गया है। साथ ही कैंपस में पुलिस चौकी स्थापित करने, रास्तों पर उचित लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने, पीड़िता को मुफ्त और सर्वोत्तम इलाज देने तथा आरोपियों के खिलाफ तेज ट्रायल की सिफारिश की गई है।

ये भी पढ़ें:- दुर्गापुर दुष्कर्म मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने दस दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा; अब तक क्या-क्या हुआ?

अब समझिए क्या है पूरा घटनाक्रम
गौरतलब है कि बंगाल से एक बार फिर इंसानियत पर सैकड़ों सवाल करना वाला ये घिनौना कृत्य शुक्रवार रात का है। जब दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली ओडिशा की रहने वाली छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गई थी। इसी दौरान जब वो वापस आ रही थी, तब आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed